सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Afghanistan Pakistan conflict taliban accuses of carrying out airstrikes in Kabul targeting hospital many died

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम: तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 17 Mar 2026 05:06 AM IST
विज्ञापन
सार

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच छिड़ी जंग तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है। पाकिस्तान की ओर से लगातार अफगानिस्तान में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान ने अपनी सेना की ओर से अस्पताल पर हमला करने समेत किसी भी नागरिक स्थल को निशाना बनाए जाने से इनकार कर दिया है।

Afghanistan Pakistan conflict taliban accuses of carrying out airstrikes in Kabul targeting hospital many died
पाकिस्तान ने काबुल में किए हवाई हमले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI/Reuters
विज्ञापन

विस्तार

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना पर काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल को निशाना बनाकर हवाई हमला करने का आरोप लगाया है। इस हमले में 400 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। 
Trending Videos


अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का हमला संप्रभुता का उल्लंघन : तालिबान सरकार
तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तान की ओर से किया गया यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए और घायल हुए अधिकांश लोग अस्पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ित थे।

ये भी पढ़ें: समझौता करना चाहता है ईरान: ट्रंप बोले- अमेरिकी अधिकारियों से जारी है बातचीत; AI से फैलाई जा रही फर्जी तस्वीरें

काबुल हमलों पर क्या बोली शहबाज सरकार?
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना केवल उन ठिकानों पर कार्रवाई करती है, जहां से उसके खिलाफ हमले किए जाते हैं।




यह आरोप ऐसे समय सामने आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सीमा पर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत और दस लोग घायल हुए।

यूएनएससी ने की तालिबान से आतंकवाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग
इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया है। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद समूह, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, देश के भीतर हमले करते हैं। काबुल इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

ये भी पढ़ें: Russia: पश्चिम एशिया युद्ध पर चीन के बाद रूस की भी चेतावनी, तुरंत युद्ध रोकने और बातचीत शुरू करने की अपील की

दोनों देशों के बीच तनाव फरवरी के अंत में शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा पार कार्रवाई की थी। तब से सीमा पर लगातार गोलाबारी और हवाई हमलों के कारण हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed