सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   germany will continue cooperation with us despite troop reduction chancellor statement

Germany: 'सैनिकों की कटौती के बाद भी अमेरिका के साथ जारी रखेंगे सहयोग', जर्मन चांसलर मर्ज का बयान

आईएएनएस, बर्लिन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 04 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
germany will continue cooperation with us despite troop reduction chancellor statement
जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज - फोटो : एक्स/फ्रेडरिक मर्ज
विज्ञापन
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हाल ही में हुई जुबानी जंग के बावजूद वह अमेरिका के साथ सहयोग नहीं छोड़ेंगे। पेंटागन ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह जर्मनी से लगभग 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है। अमेरिका की ओर से किए गए इस एलान से पहले जर्मन चांसलर मर्ज ने कहा था कि अमेरिका के पास ईरान में सैन्य कार्रवाई का कोई ठोस प्लान नहीं है और उसको ईरान के नेतृत्व से अपमान का सामना करना पड़ रहा है।   
Trending Videos


न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि सार्वजनिक प्रसारक एआरडी के साथ एक इंटरव्यू के दौरान मर्ज ने यह भी पुष्टि की कि अमेरिका फिलहाल जर्मनी में टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें तैनात नहीं करेगा। हालांकि, उनका मानना है कि इस प्लान को हमेशा के लिए नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉमहॉक हथियार प्रणाली का वादा असल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2024 में यूरोप की रक्षा को मजबूत करने के लिए किया था। सैनिकों की संख्या में कटौती की घोषणा के साथ ही कई अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने हाल ही में कहा कि अमेरिका ने यूरोपीय सैनिकों को मजबूत करने का प्लान भी रद्द कर दिया है।

मर्ज ने कहा, अमेरिकियों के पास अभी खुद काफी सैनिक नहीं हैं। उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिका को जर्मनी का सबसे जरूरी साझेदार बताते हुए जर्मन चांसलर ने कहा कि अमेरिका के सैनिकों को वापस बुलाने के ट्रंप के फैसले की उनकी पहले की आलोचना से कोई लेना-देना नहीं है।

जर्मनी से सैनिकों की वापसी पर ट्रंप ने क्या कहा था?
राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले कहा था कि अमेरिका उन 5,000 से बहुत ज्यादा सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है, जिनके बारे में पेंटागन ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि वे जर्मनी छोड़ देंगे। ट्रंप ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी राज्य फ्लोरिडा में एयर फोर्स वन में चढ़ने से पहले मीडिया से कहा, हम बहुत कम करने जा रहे हैं और हम 5,000 से भी ज्यादा कटौती कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: होर्मुज जलडमरूमध्य में दोहरे हमले से बढ़ा तनाव, कुछ घंटों में दो जहाजों को बनाया गया निशाना

मर्ज पर साधा था ट्रंप ने निशाना
मर्ज पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें (जर्मन चांसलर को) पता नहीं वह किस बारे में बात कर रहे हैं और उन्हें ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
ट्रंप ने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका जर्मनी में सैनिकों की संख्या कम करने पर विचार कर रहा है और यह फैसला अगले कुछ समय में किया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह स्पेन और इटली में भी अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी कम कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा, मुझे क्यों नहीं करना चाहिए? इटली ने कोई मदद नहीं की है। स्पेन का रवैया भी बहुत बुरा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed