फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America says, China is provoking India, committed to increase India's capability in the defense sector

अमेरिका का अहम बयान: चीन हर मौके पर भारत को भड़का रहा, रक्षा क्षेत्र में उसकी क्षमता बढ़ाने को प्रतिबद्ध  

Thu, 03 Mar 2022 08:57 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Amit Mandal Updated Thu, 03 Mar 2022 08:57 PM IST
सार

अमेरिका ने कहा है कि चीन के उकसावे के खिलाफ रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमता बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने के लिए बाइडन प्रशासन प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
America says, China is provoking India, committed to increase India's capability in the defense sector
अमेरिकी विदेश मामलों के सहायक मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ अमेरिका सहित लगभग पूरा विश्व एकजुट है। भारत ने अब तक रूस-यूक्रेन मुद्दे पर बीच की राह चुनी है। बाइडन प्रशासन भारत को इसमें शामिल करने की कोशिश में है। इस बीच अमेरिका ने कहा है कि चीन हर मोड़ पर भारत को भड़का रहा है। इसलिए अमेरिका भारत को रक्षा उपकरणों से लैस करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा अमेरिका के एक मंत्री का कहना है कि भारत ने कश्मीर में स्थिति सामान्य करने की दिशा में काम किया है। कश्मीर के हालात पर उनकी नजर है।

विज्ञापन


अरसे से भारत को भड़का रहा चीन
अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक मंत्री (दक्षिण व मध्य एशिया) डोनाल्ड लू ने सीनेट की विदेश मामलों की समिति को बताया कि चीन अरसे से भारत को हर मौके पर भड़का रहा है। चीन के इस उकसावे के खिलाफ रक्षा क्षेत्र में भारत की क्षमता बढ़ाने और उसे मजबूत बनाने के लिए बाइडन प्रशासन प्रतिबद्ध है। चीन बार-बार अमेरिका को भड़काता रहता है और वह भारत के साथ भी ऐसा ही कर रहा है।
विज्ञापन


भारत ने किया बीजिंग विंटर ओलंपिक का कूटनीतिक बहिष्कार
उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद चीन के उकसावे वाली हरकत के बाद भारत ने बीजिंग विंटर ओलंपिक का कूटनीतिक बायकाट किया था। चीन ने हाल में एक नया नक्शा जारी किया है जिसमें उसने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के बड़े हिस्से को अपने देश में दिखाया है। सीमा पर भी पूर्वी लद्दाख और पैंगांग झील में भी चीनी सैनिक सीमा लांघते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के साथ अमेरिकी रक्षा सौदे बढ़कर 20 अरब डॉलर के हो गए हैं। पिछले एक दशक में अधिकांश हथियार भारत ने अमेरिका और यूरोप से ही खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत हमारा एक रणनीतिक साझीदार
उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन पर रूसी हमले के मामले में अन्य सभी देशों के साथ भारत को रूस की आलोचना करने को राजी करने की कोशिश में है। भारत सरकार का तर्क यह है कि वह कूटनीतिक समाधान के पक्ष में है। साथ ही उसका लक्ष्य युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे अपने 18 हजार भारतीय छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंध पर कहा कि एशिया में सुरक्षा को लेकर भारत हमारा एक रणनीतिक साझीदार है। इस रिश्ते का सही दिशा में होना जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed