फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Secret to 110-year live and longevity fresh air healthy food and keeping hobbies alive learn how to live life

110 वर्ष की बुजुर्ग की लंबी उम्र का राज: ताजी हवा, सेहतमंद खाना और अपना शौक जिंदा रखना; कैसे जीएं अपना जीवन?

Mon, 17 Aug 2026 09:37 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला नेटवर्क / एजेंसी।
अमर उजाला नेटवर्क / एजेंसी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 17 Aug 2026 09:37 AM IST
सार

लंदन में रहने वाली सुपरसेंटेनेरियन कैथरीन हेजेस बागवानी व खबरें पढ़कर बिताती हैं अपना दिन।

विज्ञापन
Secret to 110-year live and longevity fresh air healthy food and keeping hobbies alive learn how to live life
बड़ी आयु की मिसाल हैं कैटरहम और कैथरीन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट-एजेंसी

विस्तार

अगर आपको 110 वर्ष के किसी बुजुर्ग से रूबरू कराया जाए तो मन में सबसे पहला सवाल क्या उठेगा? जाहिर है, आखिर इनकी लंबी उम्र का राज क्या है। लोग सुपरसेंटेनेरियन यानी 110 की उम्र तक कैसे पहुंचते हैं, यह तो आज भी वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय बना हुआ है। लेकिन कुछ ही समय पहले 110 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बुजुर्गों के क्लब में शामिल हुई कैथरीन हेजेस ढेर सारी शुद्ध हवा, अच्छे खाने और अपने शौक को जिंदा बनाए रखने को अपनी लंबी उम्र का राज बताती हैं।

विज्ञापन


कैथरीन का जन्म 8 जुलाई 1916 को आयरलैंड के काउंटी लिमरिक में हुआ था। 1944 में 28 वर्ष की उम्र में दुनिया घूमने निकलीं कैथरीन जब इंग्लैंड के बर्कशायर पहुंचीं तो यह जगह इतनी पसंद आई कि उन्होंने यहीं बसने का फैसला कर लिया। यहीं उनकी मुलाकात लेस्ली विलियम हेजेस से हुई, जो फ्रेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर थे। फिर दोनों ने शादी कर ली। कैथरीन पेशे से एक क्वालीफाइड बुककीपर थीं और स्थानीय सरकार के कामकाज से जुड़ी रही हैं।
विज्ञापन


डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 वर्ष पहले उनके पति का निधन हो चुका है और फिलहाल वह हैम्पशायर के एक केयर होम में रहती हैं। यहीं पर पिछले महीने उनका 110वां जन्मदिन मनाया गया। कैथरीन ने अपना जन्मदिन अपने पसंदीदा गमले में लगे पेरूवियन लिली के पौधे के पास बैठकर बिताया। कैथरीन हमेशा सक्रिय रही हैं और उन्हें खुली हवा में रहना बहुत पसंद है। वह बताती हैं कि उन्हें हमेशा घर का अच्छा खाना पसंद रहा है। उन्हें घुड़दौड़ देखने का भी शौक है, जब पति जीवित थे तो दोनों साथ में टीवी पर रेस देखते थे। कैथरीन आज भी ग्रैंड नेशनल घुड़दौड़ देखती हैं और केयर होम के स्टाफ को बताती हैं कि किस घोड़े के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 200 से 300 के करीब लोग ही हैं दुनिया में इस वक्त सुपरसेंटेनेरियन क्लब में
  • 100 वर्ष तक जीने वाले 1000 लोगों में एक व्यक्ति ही 110 वर्ष तक जीता है

जीन का सही संयोजन जरूरी
बोस्टन यूनिवर्सिटी के रिसर्च एक्सपर्ट डॉ. टॉम पर्ल्स के मुताबिक, 110 साल से ज्यादा जीने वाले लोग दुर्लभ होते हैं। शरीर में लगभग 200 ऐसे जीन होते हैं जो उम्र पर असर डालते हैं, और इनका सही संयोजन ही इंसान को सुपरसेंटेनेरियन के पार पहुंचाता है।

  • 73.8 वर्ष होती है लोगों की औसत आयु। 

मानसिक सक्रियता जगाती है रुचि
दिनचर्या के बारे में कैथरीन ने कहा कि वह सुबह आराम से समय बिताती हैं और धूप में बैठकर अखबार पढ़ती हैं। इसके बाद स्टाफ की मदद से अपने पौधों की देखभाल करती हैं और फिर कमरे में जाकर टीवी देखते हुए रात का खाना खाती हैं। उनका कहना है, अखबार न केवल दुनिया की खबरों से जोड़े रखता है, बल्कि उनके दिमाग को भी सक्रिय रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed