सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   Mike Pence Will Not Be Presidential Candidate Rejected Media Report

माइक पेंस नहीं होंगे अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार, मीडिया रिपोर्ट को किया खारिज

बीबीसी, हिंदी Updated Tue, 08 Aug 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
Mike Pence Will Not Be Presidential Candidate Rejected Media Report
अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस
विज्ञापन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने उस मीडिया रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें यह कहा गया था कि वो 2020 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को शर्मनाक और आहत करने वाला बताया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मानते हुए कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोबारा खड़े नहीं होंगे, कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने अगले उम्मीदवार के लिए मुहिम शुरू कर दी है।

Trending Videos


कई सूत्रों का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में लिखा गया है कि पेंस ने संकेत दिए कि अगर ट्रंप दोबारा खड़े नहीं होते तो वो चुनाव लड़ने को तैयार हो सकते हैं। पेंस ने कहा कि यह रिपोर्ट प्रशासन में दरार पैदा करने की कोशिश है। टाइम्स की खबर के मुताबिक पिछले साल ट्रंप के चुनावी अभियान में रूस की मदद की जांच से व्हाइट हाउस में मची खलबली के कारण कुछ रिपब्लिकन नेताओं ने जल्दबाजी में यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अनुसार पेंस ने फंड इकट्ठा करने के लिए एक स्वतंत्र समूह की स्थापना की है। पेंस ने इसके जवाब में कहा, ''लेख में लगाया गया यह आरोप स्पष्ट तौर पर गलत है। झूठी खबरें हमारे रास्ते में आएंगी, लेकिन मेरी पूरी टीम राष्ट्रपति के एजेंडे को आगे बढ़ाने और 2020 में उन्हें फिर से निर्वाचित करने के प्रयासों को जारी रखेगी। इससे अलग कोई भी प्रस्ताव हास्यास्पद और बेतुके हैं।''

'वफादार हैं उपराष्ट्रपति पेंस'

उधर राष्ट्रपति ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार केल्यान कॉनवे ने कहा है कि यह बात एकदम सही है कि उपराष्ट्रपति 2020 की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन यह उपराष्ट्रपति पद पर ही दोबारा निर्वाचित होने के लिए है।
एक दशक तक पेंस के साथ बतौर वरिष्ठ सलाहकार काम कर चुकी कॉनवे ने कहा, 'यह पूरी तरह गढ़ी हुई बात है। उपराष्ट्रपति पेंस बहुत वफादार और कर्तव्यनिष्ठ हैं और राष्ट्रपति के साथ बहुत प्रभावी और सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed