{"_id":"5eac3f958ebc3e90322f273e","slug":"joe-biden-denied-sexual-harassment-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बाइडेन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
जो बाइडेन ने यौन उत्पीड़न के आरोपों से किया इनकार
Fri, 01 May 2020 08:57 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 01 May 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
जो बाइडेन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बनने की दावेदारी में आगे चल रहे जो बाइडेन ने सीनेट की एक पूर्व कर्मी द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को शुक्रवार को खारिज करते हुए कहा कि 'ऐसा कभी नहीं हुआ।'
विज्ञापन
बाइडेन ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान देते हुए कहा कि वह 'नेशनल आर्काइव' से यह पता लगाने को कहेंगे कि क्या रिकॉर्ड में इस प्रकार की कोई शिकायत दर्ज है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'ऐसा कभी नहीं हुआ।' एक महिला ने बाइडेन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि यह घटना कैपिटोल हिल के भूतल में 1993 में बाइडेन के कार्यालय में हुई थी और वह उन दिनों वहां काम करती थीं।
विज्ञापन