फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Auckland Kia Ora Modi PM gift Story New Zealand Muffler story Christopher Luxon Auckland amid Indians news

Auckland Kia Ora Modi: ऑकलैंड में बोले PM- 25 साल पहले मिला मफलर, आज भी सुरक्षित, भावनात्मक संबंध पर क्या कहा?

Sat, 11 Jul 2026 01:52 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 11 Jul 2026 01:52 PM IST
सार

Auckland Kia Ora Modi: न्यूजीलैंड दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने आज करीब 40 हजार प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। पीएम ने बताया कि 20-25 साल पहले वे जब इस देश के दौरे पर आए थे, तो उन्हें किसी ने खास उपहार दिए थे। उन्होंने दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंध से लेकर खेल और व्यापार जगत में सहयोग को भी रेखांकित किया। ऑकलैंड में प्रधानमंत्री के संबोधन की खास बातें इस खबर में जानिए

विज्ञापन
Auckland Kia Ora Modi PM gift Story New Zealand Muffler story Christopher Luxon Auckland amid Indians news
पीएम मोदी ने मफलर वाला किस्सा सुनाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नमस्ते, की ओरा न्यूजीलैंड के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करने वाले पीएम मोदी ने कहा, हम भारत के लोग सुनते आए थे, 20 साल के बाद, लेकिन आज 40 साल बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है। मैं यहां 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही ये मेरा पहला दौरा है। लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार में हिस्सा नहीं था, सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई जानता नहीं था, तब भी मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था।

विज्ञापन


25-30 साल पहले न्यूजीलैंड में कौन सा गिफ्ट मिला?
प्रधानमंत्री ने वर्षों पुरानी यात्रा से जुड़ी यादें ताजा करते हुए कहा, 'उस समय किसी ने मुझे गिफ्ट में तीन चीजें दी थीं जो मैं वापस भारत लेकर गया था। एक ये मफलर, एक कैप और एक दस्ताना, क्योंकि ठंड का मौसम था। उसमें से एक चीज मैं यहां इस कार्यक्रम में भी लाया हूं। ये मफलर 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। मैंने इतने वर्षों में कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभालकर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।'
विज्ञापन


पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे की ये खबरें भी पढ़ें-

खिलाड़ियों और महिलाओं की भूमिका पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
पीएम मोदी ने कहा, इस बार जब यहां आने का कार्यक्रम बना तो विशेष तौर पर इस मफलर को साथ लाया, क्योंकि खबर थी कि ठंड ज्यादा है। भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है और एक कमिटमेंट भी है। उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम में भारतीय खिलाड़ियों के शामिल होने और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत में भी अब महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए दरवाजे खुल रहे हैं।



 

 

पीएम मोदी सबसे प्रभावशाली वैश्विक नेताओं में से एक
ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले इस समारोह में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया है।  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने मोदी को वर्तमान दौर के सबसे प्रभावशाली वैश्विक नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि वह न्यूजीलैंड के सच्चे मित्र हैं। लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मित्रता और दोनों देशों का समुदाय वास्तव में असाधारण है।

प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे की झलकियां ऑकलैंड में प्रवासी भारतीयों के बीच पीाएम, मिनी इंडिया की झलक
बता दें कि पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरह ही न्यूजीलैंड में भी प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे। ऑकलैंड में मिनी इंडिया की झलक दिखी। उनकी मौजूदगी में भारत के राष्ट्रीय गान से माहौल पूरी तरह देसी हो गया। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के करीब 2.92 लाख लोग रहते हैं। जिस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंचे हैं, यहां भारतीय समुदाय के करीब 40 हजार लोग मौजूद हैं। ऑकलैंड के 'स्पार्क एरिना' (Spark Arena) में आयोजित 'किया ओरा मोदी' (Kia Ora Modi) नाम के इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के अलावा कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed