फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi in new zealand aucland address to indian diaspora main points of speech

PM Modi: मफलर, हॉकी से लेकर चंद्रयान तक..., ऑकलैंड में पीएम मोदी के संबोधन की क्या रहीं बड़ी बातें

Sat, 11 Jul 2026 02:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के जुड़ाव, न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय आदि के मुद्दों पर बातें की। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें कौन-कौन सी रहीं। 

विज्ञापन
PM Modi in new zealand aucland address to indian diaspora main points of speech
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे। भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच के संबंधों, साझा मूल्यों  और मजबूत भविष्य की आपसी प्रतिबद्धता पर बात की। इस दौरान पीएम मोदी भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते पर भी बात की। साथ ही उन्होंने चंद्रयान, हॉकी, रग्बी आदि पर भी बात की। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की कौन-कौन सी बड़ी बातें रहीं।
विज्ञापन


पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
  • पीएम मोदी ने अपने गले में पहने मफलर को जिक्र करते हुए कहा, 'ये मफलर उन्हें 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। मैंने इतने वर्षों में कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभालकर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।'
  • विज्ञापन
  • 'मुझे इस यात्रा की सफलता पर पूरा भरोसा है। यह मोदी की वजह से नहीं, बल्कि आप सभी की वजह से संभव है। न्यूजीलैंड में रह रहा भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।'
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 'प्रधानमंत्री लक्सन भारतीय समुदाय के बीच सुपरहिट हैं और एक तरह से लोगों के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लक्सन और विपक्ष के नेता हिपकिंस का 'मस्त कलंदर' गीत पर डांस सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।'

न्यूजीलैंड में भारतीय प्रतिभा को सराहा

PM Modi in new zealand aucland address to indian diaspora main points of speech
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
  • पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते केवल कूटनीतिक संबंध नहीं, बल्कि साझा यादों, दोस्ती, मूल्यों और आपसी प्रतिबद्धता पर आधारित हैं।' 
  • 'भारत न्यूजीलैंड के संबंधों को न्यूजीलैंड की एक खूबसूरत परंपरा 'वाका'से बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। अब भारत-न्यूजीलैंड की 'वाका' एक नई यात्रा के लिए तैयार है।'
  • 'न्यूजीलैंड ऐसा देश है, जहां भारतीय मूल के लोगों को अपनी प्रतिभा के दम पर सर्वोच्च स्थान हासिल करने का अवसर मिलता है। यहां निखिल रविशंकर, आनंद सत्यानंद, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल ने अपनी अलग पहचान बनाई।'
  • 'न्यूजीलैंड में कई सड़कों और स्थानों के नाम भारत की खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोरोमंडल, कलकत्ता स्ट्रीट, दिल्ली क्रिसेंट और अमृतसर स्ट्रीट जैसी जगहों पर रखे गए हैं। ये दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक हैं।'

मेजर ध्यानचंद का किया जिक्र

PM Modi in new zealand aucland address to indian diaspora main points of speech
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
  • 'इस वर्ष भारत और न्यूजीलैंड के खेल संबंधों के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। एक सदी पहले भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड आई थी। उस समय मेजर ध्यानचंद के शानदार खेल की पूरे देश में चर्चा हुई थी। उनकी अद्भुत प्रतिभा ने न्यूजीलैंड के लोगों का दिल जीत लिया था।'
  • 'हाल ही में भुवनेश्वर में न्यूजीलैंड रग्बी और रग्बी इंडिया के संयुक्त कोचिंग कार्यक्रम हुआ। ये दोनों देशों के खेल सहयोग की शानदार शुरुआत है।  भारत और न्यूजीलैंड स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।'

चंद्रयान मिशन का किया जिक्र

PM Modi in new zealand aucland address to indian diaspora main points of speech
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
  • 'भारत के चंद्रयान ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी, तब पूरे न्यूजीलैंड ने भी उस उपलब्धि का जश्न मनाया था। इस सफलता में न्यूजीलैंड की तकनीक का भी योगदान रहा। वहां की एक अंतरिक्ष कंपनी ने भारत के साथ कई परियोजनाओं में सहयोग किया है।'

PM Modi in new zealand aucland address to indian diaspora main points of speech
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा, 'ऑकलैंड से वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च से क्वीन्सटाउन तक, न्यूजीलैंड के हर कोने में फैला भारतीय समुदाय इस साझा सफर का एक अहम हिस्सा है। मैं खास तौर पर अपने दोस्त प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के सभी सहयोगियों और यहां मौजूद लेबर पार्टी के सदस्यों का जिक्र करना चाहूंगा। यह भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के लिए दोनों पार्टियों के जबरदस्त समर्थन को दिखाता है। साथ ही, यह कीवी-भारतीय समुदाय की उपलब्धियों और योगदान के बड़े पैमाने को भी उजागर करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed