फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Balochistan Terror Attack, near Dam Project Checkpost Gunmen kills Pakistani Cops hindi news updates

पाकिस्तान में आतंकी हमला: नौ पुलिसकर्मियों की मौत, पांच लापता; बलूचिस्तान में हुई वारदात के बाद हालात कैसे?

Tue, 07 Jul 2026 03:55 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Pavan Updated Tue, 07 Jul 2026 03:55 PM IST
सार

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। यहां एक डैम प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात पुलिस चेकपोस्ट पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Balochistan Terror Attack, near Dam Project Checkpost Gunmen kills Pakistani Cops hindi news updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक बांध परियोजना के चेकपोस्ट पर हमला हुआ। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने नौ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और कई अन्य लापता हैं। एक वरिष्ठ जिला अधिकारी अब्दुल कुदूस ने बताया कि 'मंगी बांध परियोजना की रखवाली कर रहे एक चेकपोस्ट पर हमले के बाद नौ पुलिसकर्मी मारे गए हैं और कई लापता हैं'। प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने इस संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कई पुलिस थानों के वरिष्ठ अधिकारी मृतकों में शामिल हैं। उन्होंने इस हमले के लिए इस्लामी आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ट्रंप की धमकियों पर ईरान की दो टूक: अराघची बोले- धमकियों के बीच वार्ता संभव नहीं, अमेरिका करे समझौते का सम्मान
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई और संघर्ष
बलूचिस्तान की सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने एक बयान में कहा कि अर्धसैनिक बल, पुलिस और आतंकवाद विरोधी कर्मियों ने आतंकवादियों के खिलाफ 'संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक चलाए हैं'। पाकिस्तान वर्षों से बलूचिस्तान में अलगाववादी विद्रोह से जूझ रहा है। इस खनिज-समृद्ध प्रांत की सीमा अफगानिस्तान और ईरान से लगती है। यहां आतंकवादी राज्य बलों और विदेशी निवेश तथा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Syria: फ्रांसीसी राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, होटल के बाहर हुए बम धमाके; फ्रांस की सरकार ने क्या कहा?

सीमा पार से हमले
यह पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ते आतंकवादी हमलों का हिस्सा है। इस्लामाबाद का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान से होते हैं, जहां के अधिकारी लगातार किसी भी संलिप्तता से इन्कार करते रहे हैं। पाकिस्तान ने हाल के महीनों में अफगान क्षेत्र में हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि ये हमले आतंकवादियों को निशाना बनाते हैं, लेकिन तालिबान सरकार के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इन हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और लापता पुलिसकर्मियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed