{"_id":"69d314cc17643cad6d05a572","slug":"benjamin-netanyahu-congratulates-donald-trump-over-rescue-of-f-15-crew-iran-israel-war-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतन्याहू ने ट्रंप को क्यों किया कॉल?: अमेरिकी पायलट के बचाव अभियान को बताया साहसिक फैसला, जानें और क्या कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेतन्याहू ने ट्रंप को क्यों किया कॉल?: अमेरिकी पायलट के बचाव अभियान को बताया साहसिक फैसला, जानें और क्या कहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 06 Apr 2026 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खतरनाक पहाड़ों से एक अमेरिकी पायलट के सफल खोजी एवं बचाव अभियान का एलान किया। उन्होंने इस साहसिक सैन्य अभियान को अमेरिकी सेना की क्षमता और किसी भी सैनिक को पीछे न छोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बताया।
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सोमवार की तड़के सुबह बातचीत की। नेतन्याहू ने ट्रंप को ईरान के इलाके में फंसे एक अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए चलाए गए सुनियोजित अमेरिकी मिशन के लिए बधाई दी है। यह घटना तब हुई, जब तेहरान ने इस्फहान के पास एक एफ-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।
नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बचाव मिशन के दौरान इस्राइल की मदद की सराहना की है। उन्होंने कहा, "मैंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की। उनके साहसिक फैसले और दुश्मन के इलाके से अपने पायलट को बचाने के लिए एक जबरदस्त अमेरिकी मिशन के लिए व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस्राइल की मदद के लिए सराहना की।"
मुझे गर्व है : पीएम नेतन्याहू
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने आगे कहा, "मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि युद्धक्षेत्र में और उसके बाहर हमारा सहयोग अभूतपूर्व है। इस्राइल एक बहादुर अमेरिकी योद्धा को बचाने में योगदान दे सका।"
इस्राइल ने दी खुफिया जानकारी, टाले हवाई हमले
सीएनएन ने इस्राइली सूत्रों का हवाला देते हुए पहले यह रिपोर्ट दी थी कि इस्राइल ने बचाव मिशन के लिए अमेरिका को खुफिया सहायता की पेशकश की थी। वहीं, पायलट के खोज एवं बचाव मिशन में बाधा डालने से बचने के लिए ईरान पर कुछ नियोजित हमलों को टाल दिया था।
ट्रंप ने बचाव अभियान पर ठोकी अपनी पीठ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को पुष्टि की थी कि सेना ने एफ-15 के दूसरे चालक दल के सदस्य को बचा लिया है, जो विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गया था। ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने इसे अमेरिकी सेना का सबसे साहसी खोज और बचाव अभियान बताया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी सैनिक को पीछे नहीं छोड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट को चोटें आई थीं।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन