{"_id":"69daffe0727f6780710507a8","slug":"benjamin-netanyahu-says-israel-seeks-real-peace-agreement-that-will-last-for-generations-with-lebanon-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: 'पीढ़ियों तक चलने वाला शांति समझौता चाहता है इस्राइल', PM नेतन्याहू ने लेबनान संग डील पर और क्या कहा?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel: 'पीढ़ियों तक चलने वाला शांति समझौता चाहता है इस्राइल', PM नेतन्याहू ने लेबनान संग डील पर और क्या कहा?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार
बेंजामिन नेतन्याहू की टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का पहला चरण शनिवार देर रात खत्म हो गया। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता असफल हो गई है। वहीं, इस्राइली रक्षा बलों ने बीते 24 घंटों में लेबनान में 200 से अधिक हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाना बनाया है।
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के साथ एक वास्तविक और स्थायी शांति समझौता करने की इच्छा जताई है। उन्होंने ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनका प्रशासन आतंकी शासन के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रखेगा।
नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मेरे नेतृत्व में इस्राइल ईरान के आतंकी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ता रहेगा। यह उन लोगों के विपरीत है जो उनकी मदद करते हैं और अपने कुर्द नागरिकों का भी नरसंहार करते हैं।"
ये भी पढ़ें: US Iran Talks: अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल, जेडी वेंस बोले- ये तेहरान के लिए बुरी खबर
लेबनान से चर्चा करने को तैयार इस्राइल
इस्राइल अगले सप्ताह लेबनान के साथ औपचारिक वार्ता शुरू करने पर सहमत हो गया है। नेतन्याहू ने दोहराया कि इस्राइल लेबनान के साथ एक स्थायी शांति व्यवस्था चाहता है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चले। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे समझौते में दीर्घकालिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित होनी चाहिए।
बीते कुछ हफ्तों में इस्राइल ने हिजबुल्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के साथ लेबनानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में जमीनी घुसपैठ की थी। एक वीडियो संबोधन में नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल लेबनान के साथ शांति समझौते के लिए तैयार है, लेकिन केवल तभी जब वह दीर्घकालिक और हिजबुल्ला की सैन्य क्षमताओं को खत्म करने की शर्त पर हो।
नेतन्याहू ने रखी ये दो शर्तें
नेतन्याहू ने कहा, "लेबनान ने हमसे संपर्क किया है। पिछले महीने उन्होंने सीधे शांति वार्ता शुरू करने के लिए कई बार संपर्क किया है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने अपनी मंजूरी दे दी है, लेकिन दो शर्तों पर: हम हिजबुल्लाह के हथियारों का उन्मूलन चाहते हैं और हम एक वास्तविक शांति समझौता चाहते हैं जो पीढ़ियों तक चले।"
ये भी पढ़ें: Pakistan: रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान के 10 से 18 लड़ाकू विमान सऊदी अरब पहुंचे, 13000 सैनिक भी शामिल
लेबनान के खिलाफ इस्राइली सैन्य गतिविधि के बीच तेहरान ने फिर कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हुए युद्धविराम में लेबनान पर हमले रोकना भी शामिल है। ईरानी मीडिया ने यह भी कहा कि पता चला है कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल स्थिति के संबंध में आवश्यक निर्णय लेने के लिए हिजबुल्ला के संपर्क में है।
अन्य वीडियो
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन