{"_id":"648f9d837d686bf92004bf53","slug":"boat-catches-fire-all-120-passengers-rescued-and-16-dead-in-ukraine-flood-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"World News : नौका में लगी आग सभी 120 यात्री बचाए गए, यूक्रेन में बाढ़ से 16 लोग मरे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
World News : नौका में लगी आग सभी 120 यात्री बचाए गए, यूक्रेन में बाढ़ से 16 लोग मरे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:42 AM IST
विज्ञापन
सार
नौका पर सवार लोगों में 65 यात्री व 55 चालक दल के सदस्य थे। वहीं यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि नोवा कखोवका बांध के ढहने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो चुकी है
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिलीपीन में एक नौका में रविवार तड़के आग लग गई। उस पर कुल 120 यात्री सवार थे। सभी को सुरक्षित बचाते हुए आग बुझा ली गई। नौका पर सवार लोगों में 65 यात्री व 55 चालक दल के सदस्य थे। सिक्विजोर प्रांत से बोहोल प्रांत जा रही नौका एम/वी एसपेरैंजा स्टार में रविवार तड़के आग लग गई थी।
यूक्रेन में बांध ढहने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत, 31 लापता
यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि नोवा कखोवका बांध के ढहने से आई बाढ़ में 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 31 लापता हैं। दक्षिणी यू्क्रेन स्थित यह बांध छह जून को ध्वस्त हो गया था, जिसके कारण कई गांव बर्बाद हो चुके हैं। दूसरी तरफ, बाढ़ के कारण रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्र में भी 29 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन