{"_id":"5d10447b8ebc3e70f5346ed3","slug":"bomb-blast-in-rawalpindi-army-hospital-masood-azhar-also-admit-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में बम विस्फोट, आतंकी मसूद अजहर भी इसी अस्पताल में भर्ती था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में बम विस्फोट, आतंकी मसूद अजहर भी इसी अस्पताल में भर्ती था
Mon, 24 Jun 2019 09:03 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
मसूद अजहर (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के करीब रावलपिंडी शहर के उस सैन्य अस्पताल में रविवार शाम को एक जबरदस्त बम विस्फोट हुआ, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मसूद अजहर भी भर्ती था। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि विस्फोट में अजहर को भी कोई नुकसान है या नहीं।
विज्ञापन
विस्फोट में घायलों और मृतकों की पुष्ट संख्या का अधिकृत खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन अपुष्ट सूत्रों ने कम से कम 16 लोगों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराए जाने की बात कही है। विस्फोट के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ लोगों ने विस्फोट की वजह गैस पाइपलाइन में हुई लीकेज बताई है, लेकिन पाकिस्तान सरकार या सेना की तरफ से देर रात तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया था। यह सैन्य अस्पताल पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के बेहद करीब सख्त सुरक्षा वाले क्षेत्र में मौजूद।
विज्ञापन
सेना व सरकार की तरफ से मीडिया को इस विस्फोट की कवरेज नहीं करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद विस्फोट से जुड़े कई वीडियो विभिन्न लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन वीडियो में अस्पताल की बिल्डिंग से बड़ी मात्रा में विस्फोट के बाद का धुआं निकलने और चारों तरफ बिखरा मलबा साफ दिखाई दे रहा है।