फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

West Asia Tension LIVE: होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार; ओमान से समझौता करीब?

Mon, 03 Aug 2026 04:01 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 03 Aug 2026 04:01 AM IST
खास बातें

Israel Iran US Conflict Live Updates: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खोलने के समझौते के दावे को खारिज कर दिया है। तेहरान ने कहा कि कोई समझौता नहीं हुआ है, हालांकि ओमान के साथ वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी टकराव से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

विज्ञापन
West Asia Tension LIVE Updates Iran US War Trump Israel reports on US military action centcom IRGC Hormuz news
पश्चिम एशिया में तनाव - फोटो : @PTI/अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

04:01 AM, 03-Aug-2026

ट्रंप ने क्या कहा था?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान और कुछ अन्य पश्चिम एशियाई देशों ने अमेरिका से सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया है और संभावित समझौते के प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने कहा था कि अंतिम समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य का तत्काल और पूर्ण रूप से खुलना तथा ईरान के परमाणु खतरे का अंत शामिल होगा। हालांकि तेहरान ने इन सभी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है।
03:55 AM, 03-Aug-2026

होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य को तत्काल और पूरी तरह खोलने पर सहमति बन गई है। तेहरान ने स्पष्ट किया कि जलडमरूमध्य दोबारा खोलने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है और जब तक अमेरिका अपने शत्रुतापूर्ण कदम जारी रखेगा, तब तक मौजूदा स्थिति में बदलाव नहीं होगा।

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने कूटनीतिक और सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने पर कोई सहमति नहीं बनी है। रिपोर्ट में कहा गया कि समुद्री मार्ग तभी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) नौसेना से पहले अनुमति ली जाएगी। सैन्य सूत्रों ने चेतावनी दी कि बिना मंजूरी तय मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा संबंधी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
03:50 AM, 03-Aug-2026

West Asia Tension LIVE: होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार; ओमान से समझौता करीब?

Israel Iran US Conflict Live Updates: ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खोलने के समझौते के दावे को खारिज कर दिया है। तेहरान ने कहा कि कोई समझौता नहीं हुआ है, हालांकि ओमान के साथ वार्ता अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी टकराव से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed