सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain indian origin doctor manish shah gets two time life term for assaulting 28 women patients

Britain: भारतीय मूल का डॉक्टर 28 महिलाओं के शारीरिक शोषण का दोषी, मिली दो बार उम्रकैद की सजा

लंदन, अमर उजाला न्यूज डेस्क Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 11 Jan 2023 01:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Britain: डॉक्टर को महिलाओं के शारीरिक शोषण के 90 मामलों में पहले ही तीन बार उम्रकैद की सजा दी जा चुकी है। 

britain indian origin doctor manish shah gets two time life term for assaulting 28 women patients
आरोपी मनीष शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटेन की क्रिमिनल कोर्ट ने भारतीय मूल के एक डॉक्टर को महिलाओं के शारीरिक शोषण का दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोप है कि डॉक्टर ने 4 सालों के दौरान 28 महिलाओं का शारीरिक शोषण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिलाओं के शोषण के मामले में आरोपी डॉक्टर को पहले ही तीन उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। आरोपी डॉक्टर की पहचान मनीष शाह (53 वर्षीय) के रूप में हुई है। सोमवार को मनीष शाह को कम से कम 10 साल की सजा के साथ दो बार उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 

Trending Videos


आरोपी डॉक्टर को बीते माह 4 महिलाओं के खिलाफ 25 शारीरिक शोषण के मामलों में दोषी पाया गया था। आरोपी डॉक्टर ने पूर्वी लंदन स्थित अपने क्लीनिक में महिलाओं का शोषण किया। डॉक्टर को महिलाओं के शारीरिक शोषण के 90 मामलों में पहले ही तीन बार उम्रकैद की सजा दी जा चुकी है। हालांकि सभी सजाएं समानान्तर चलेंगी। डॉक्टर को कुल 28 महिलाओं का 115 बार शारीरिक शोषण करने का दोषी पाया गया है। पीड़िताएं 15-34 साल के बीच की महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अपनी यौन संतुष्टि के लिए महिला मरीजों की बेवजह की अंतरंग जांच की। सजा का ऐलान करते हुए क्रिमिनल कोर्ट के जज पीटर रुक ने कहा कि आरोपी अभी भी महिलाओं के लिए खतरा है और उसका व्यवहार उसकी पीड़िताओं को लंबे समय के लिए मानसिक नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि अपने बचाव में डॉक्टर ने यह बताने की कोशिश की वह काफी देखभाल करने वाला डॉक्टर है और इसी के चलते उसने सावधानी के लिए महिलाओं की अतिरिक्त जांचें की। 

साल 2020 में मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी डॉक्टर मनीष शाह ने कुछ भी गलत करने की बात से साफ इंकार किया था और दावा किया कि जिसे शारीरिक शोषण बताया जा रहा है, वह सिर्फ मरीजों के बचाव के लिए की गईं जांचें थी। हालांकि कोर्ट ने उसके इन दावों को नहीं माना और दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed