सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada pm mark carneys big remark on us israel iran war we cannot rule out participation US

West Asia Crisis: 'जंग में हिस्सा लेने से नहीं कर सकते इनकार', कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का बड़ा बयान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 05 Mar 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के संकेत दिए हैं। उन्होंने ईरान को अशांति और आतंक की जड़ बताया। कार्नी ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने तनाव कम करने की अपील के साथ सैन्य भागीदारी की संभावना भी जताई।

canada pm mark carneys big remark on us israel iran war we cannot rule out participation US
मार्क कार्नी, कनाडाई प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने गुरुवार को कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष में सैन्य भागीदारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में कनाडा की भागीदारी को पूरी तरह से नकारा नहीं जा सकता। उनकी यह टिप्पणी उनके उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने पहले कहा था कि संघर्ष को जन्म देने वाले अमेरिकी-इस्राइली हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ दिखते हैं।
Trending Videos


ईरान पर कनाडा का रुख
मार्क कार्नी ने ओटावा का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में हो रहे घटनाक्रमों पर कनाडा का रुख साफ है। उन्होंने ईरान को पूरे क्षेत्र में अस्थिरता और आतंक का मुख्य स्रोत बताया और उसके मानवाधिकार रिकॉर्ड की आलोचना की। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार प्राप्त करने या विकसित करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में शांति कब-कैसे?: चीन विशेष मध्यस्थता दूत भेजेगा, खाड़ी देशों की पहली आपात बैठक से UAE भी जुड़ा

कार्नी का ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बयान
कार्नी ने कहा कि कनाडा और उसके अंतरराष्ट्रीय साझेदारों ने ईरान से बार-बार अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने का आह्वान किया है। उन्होंने जी7 शिखर सम्मेलन में हुई चर्चाओं और पिछले सितंबर में फिर से लागू किए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का जिक्र किया।

तनाव कम करने का आह्वान
कैनबरा में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्नी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने एकजुट रुख दिखाया। उन्होंने मध्य पूर्व में व्यापक शत्रुता को कम करने का आग्रह किया गया और साथ ही ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने की जरूरत पर जोर दिया गया।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed