फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canada wildfire in british columbia emergency imposed

Canada: ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल में लगी भीषण आग, इमरजेंसी घोषित; बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन

Sun, 09 Aug 2026 01:28 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, ओटावा
आईएएनएस, ओटावा Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य में जंगल में भीषण आग लगी हुई है। तेज हवाओं के चलते आग तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। साथ ही सरकार ने इमरजेंसी लागू कर दी है। 

विज्ञापन
canada wildfire in british columbia emergency imposed
जंगल में आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के पश्चिमी प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में तेजी से फैल रही जंगल की आग के कारण पूरे राज्य में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। तेज हवाओं के कारण आग रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रही है और कई समुदायों पर खतरा मंडरा रहा है। वैंकूवर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के प्रीमियर डेविड एबी ने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं। आग की स्थिति हर मिनट बदल रही है। रात में बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। ऐसे में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अधिकारों की जरूरत थी, इसलिए आपातकाल लगाना जरूरी हो गया। 
विज्ञापन


सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया
डेविड एबी ने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और राहत कार्यों में मदद करना है। उन्होंने बताया कि आग से घिरे लोगों को बचाने के लिए हवाई निकासी का काम भी चल रहा है। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय के अनुसार, आपातकाल लागू होने के बाद सरकार को संकट से निपटने के लिए अधिकार मिल जाएंगे। इसमें आवासों को अपने नियंत्रण में लेना और स्थानीय स्तर पर यात्रा पर रोक लगाना भी शामिल है।
विज्ञापन


समरलैंड के पास लगी आग सबसे खतरनाक बनी हुई है। इस वजह से हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। कई घर और संपत्तियां आग में जलकर नष्ट हो गई हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर कहा कि संघीय सरकार बीसी को आग बुझाने और राहत कार्यों में हरसंभव मदद देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा की गुणवत्ता भी बेहद खतरनाक हुई
पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में भी जंगल की आग फैली हुई है। इसकी वजह से कई इलाकों में धुंध और हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है। राजधानी ओटावा और कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में भी धुएं का असर दिखा। टोरंटो का एयर क्वालिटी इंडेक्स दुनिया के बड़े शहरों में सबसे खराब दर्ज किया गया। एनवायरनमेंट कनाडा के आंकड़ों के मुताबिक, टोरंटो का एयर क्वालिटी हेल्थ इंडेक्स 'बहुत अधिक जोखिम' वाला बताया गया। इससे पहले ओटावा में भी जंगल की आग के धुएं और नमी के कारण एयर क्वालिटी अलर्ट जारी किया गया था। नमी के कारण धुएं के कण हवा में फंस गए और आसमान पीला दिखाई दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें ओंटारियो के आर्मस्ट्रांग के पास एक कनाडियन नेशनल की ट्रेन जंगल की आग से घिरी हुई थी। लोको पायलट द्वारा बनाए गए इस वीडियो में ट्रेन के दोनों तरफ ऊंची-ऊंची लपटें और लाल रोशनी दिखाई दे रही थी। कनाडियन नेशनल ने बुधवार को वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा था कि ट्रेन के कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


फिलहाल उत्तर-पश्चिमी ओंटारियो में 100 से ज्यादा जगहों पर आग लगी है। कई समुदायों से लोगों को निकाला गया है। कनाडियन नेशनल ने प्रभावित इलाके में ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed