सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Flood Crisis: Chongqing Heavy Rain Claims Several Lives, Many Missing as Rescue Operations Intensify

China Flood Crisis: चीन के चोंगकिंग में मूसलाधार बारिश का कहर, नौ की मौत, 11 लापता; बाढ़-भूस्खलन से तबाही जारी

आईएएनएस, बीजिंग Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 25 May 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
सार

चीन में आसमान से बरसी आफत ने हजारों लोगों की जिंदगी प्रभावित कर दी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन को जन्म दिया, जिससे कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है।

China Flood Crisis: Chongqing Heavy Rain Claims Several Lives, Many Missing as Rescue Operations Intensify
चीन में बारिश बनी आफत - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। चोंगकिंग के योंगचुआन जिले में शनिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने भयंकर बाढ़ और तबाही का रूप ले लिया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं। अचानक आई इस तेज बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी गंभीर स्थितियां पैदा कर दी हैं, जिससे कई घरों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।



योंगचुआन जिले में सबसे ज्यादा असर
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, योंगचुआन जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह तक अत्यधिक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे लोग अपने घरों में फंस गए। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं और संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुनान और अन्य प्रांतों में भी तबाही
केवल चोंगकिंग ही नहीं, बल्कि मध्य चीन के हुनान प्रांत में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। यहां के शिमेन क्षेत्र में सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 14 लोग अभी भी लापता हैं। हुनान के कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। कुल 23 टाउनशिप और जिलों में नुकसान की खबर है।
विज्ञापन


गुइझोउ प्रांत में भी भूस्खलन
पिछले सप्ताह दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ में भी अचानक भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई थीं। इसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी और कई लोग लापता बताए गए थे। स्थानीय आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, लापता लोगों की संख्या में आगे और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जबकि सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी हैं।

राहत और बचाव कार्य तेज
चीन के विभिन्न आपदा प्रबंधन विभागों ने सेना और बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। हालांकि, लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में कठिनाइयां भी आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed