फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   china president Xi Jinping attempts to stop the rot by purging his own appointees

China: अधिकारियों का गायब होना नहीं कोई संयोग! चीन कर रहा अपनी रणनीति में बदलाव

Wed, 09 Aug 2023 11:18 AM IST
काव्या मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, बीजिंग
अमर उजाला ब्यूरो, बीजिंग Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:18 AM IST
सार

चीन को किन से ज्यादा पीएलएआरएफ के भीतर हो रही उथल-पुथल की चिंता सता रही है। बता दें, पीएलएआरएफ चीन के परमाणु-मिसाइल शस्त्रागार के लिए जिम्मेदार बल है। एक दशक से पीएलए के लोगों को लगातार गायब होते देखा जा रहा है।

विज्ञापन
china president Xi Jinping attempts to stop the rot by purging his own appointees
xI jinping - फोटो : xI jinping

विस्तार

चीन में लगातार बड़े -बड़े रैंकों के अधिकारी गायब हो रहे हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो गया है कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। हालांकि, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रॉकेट फोर्स (पीएलएआरएफ) के शीर्ष दो जनरलों को बदलने व विदेश मंत्री किन गैंग के लापता होने पर सीसीपी के अध्यक्ष शी जिनपिंग ने अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ऐसे में अधिकारियों का गायब होना चीन में भ्रष्टाचार के आरोपों का एक पुराना पैटर्न दर्शाता है। 

विज्ञापन

गौरतलब है, किन को आखिरी बार 25 जून को देखा गया था। इसके बाद अभी तक उनका कुछ पता नहीं लगा है। ऐसे में, राष्ट्रपति शी ने 25 जुलाई को आधिकारिक तौर पर किन को विदेश मंत्री के पद से हटा दिया। 

विज्ञापन

चीन के 57 वर्षीय पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को एक महीने से अधिक समय से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है। कुछ लोगों का मानना है कि गैंग का टीवी एंकर फू शियाओटियन के साथ अफेयर चल रहा है। उनका एक बच्चा भी है। अफवाह है कि जब से मंत्री गायब हैं, तब से ही यह दोनों लोग भी लापता हैं। शादीशुदा किन ने दिसंबर 2022 में चीन के विदेश मंत्री का पद संभाला था। वह अपने जवाब देने और कूटनीतिज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। गैंग ने 10 साल तक विदेश मंत्री रहे वांग यी का स्थान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, अब गैंग के गायब होने के बाद एक बार फिर वांग को वापस विदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। गैंग चीन के सबसे कम समय तक रहने वाले विदेश मंत्री हैं। उन्होंने मात्र 207 दिन ही विदेश मंत्री के रूप में काम किया। हालांकि, चीन के अलावा पूरी दुनिया किन गैंग के बारे में जानना चाहती है। एक सर्च इंजन पर जुलाई के मध्य में केवल एक सप्ताह में गैंग की खोज में 5 हजार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

कहा जा सकता है कि चीन को किन से ज्यादा PLARF के भीतर हो रही उथल-पुथल की चिंता सता रही है। बता दें, पीएलएआरएफ चीन के परमाणु-मिसाइल शस्त्रागार के लिए जिम्मेदार बल है। एक दशक से पीएलए के लोगों को लगातार गायब होते देखा जा रहा है। पहले कमांडर जनरल ली युचाओ और राजनीतिक कमिश्नर जनरल लियू गुआंगबिन को कई महीनों तक नहीं देखा गया। फिर बाद में उन्हें पदों से हटा दिया गया था।

एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा तब उठी, जब जून के अंत में शी की अध्यक्षता में आयोजित एक पदोन्नति समारोह में जनरल ली को नहीं देखा गया। जनरल ली एक समय शी के सबसे भरोसेमंद जनरलों में से एक थे। जनवरी 2022 में शी ने उन्हें PLARF के चीफ पर पदोन्नत किया था। चीन वर्तमान में अपनी परमाणु रणनीति में बदलाव कर रहा है। ऐसे में बड़े-बड़े अधिकारियों और नेताओं का गायब होना भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed