सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China takes strict action against digital fraud four members of Myanmar scam gang sentenced to death

Cyber Fraud Network: डिजिटल ठगी के खिलाफ चीन की सख्त कार्रवाई, म्यांमार स्कैम गिरोह के चार दोषियों को फांसी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताइपे Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

चीन ने म्यांमार में स्कैम नेटवर्क चलाने वाले चार अपराधियों को फांसी दी है। इन पर चार अरब डॉलर की ठगी और छह लोगों की हत्या का कारण बनने का आरोप था। इस गैंग पर गई गंभीर आरोप है। चीन अब ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोहों पर सख्त कार्रवाई कर रहा है।

China takes strict action against digital fraud four members of Myanmar scam gang sentenced to death
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

चीन ने म्यांमार में सक्रिय एक बड़े स्कैम नेटवर्क के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अधिकारियों ने सोमवार को जानकारी दी कि चीन ने चार लोगों को फांसी दे दी। इन लोगों को छह चीनी नागरिकों की हत्या और चार अरब डॉलर से ज्यादा का धोखाधड़ी और जुए का काला कारोबार चलाने का दोषी पाया गया था।
Trending Videos


कोर्ट ने आधिकारिक बयान में दी जानकारी
दक्षिण चीन की शेनझेन इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट ने सोमवार सुबह एक आधिकारिक बयान में फांसी की घोषणा की। हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि उन्हें फांसी कब दी गई। इससे पहले पिछले हफ्ते भी म्यांमार में स्कैम सेंटर चलाने के 11 अन्य लोगों को फांसी देने का एलान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Costa Rica Presidential Election: 39 वर्षीय महिला फर्नांडीज राष्ट्रपति की दौड़ में आगे, मतगणना में मिली बढ़त

इससे पहले भी हुई है कार्रवाई
शेनझेन कोर्ट ने पिछले साल नवंबर में पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई थी। इनमें कुख्यात बाई परिवार के सदस्य भी शामिल थे। यह परिवार स्कैम सेंटर और कसीनो का एक बड़ा नेटवर्क चलाने के लिए जाना जाता था। कोर्ट ने कहा, आरोपियों में से एक ग्रुप लीडर बाई सुओचेंग की सजा के बाद बीमारी से मौत हो गई। थी।

गिरोह पर लगे हैं कई गंभीर आरोप
इस गिरोह ने चीन की सीमा से सटे म्यांमार के कोकांग क्षेत्र में बड़े इंडस्ट्रियल पार्क बनाए थे। इन पार्कों से वे जुआ और टेलीकॉम स्कैम का धंधा करने का आरोप था। इन पर अपहरण, जबरन वसूली और ड्रग्स बनाने जैसे गंभीर आरोप भी थे। कोर्ट के मुताबिक, इन्होंने पीड़ितों से 29 अरब युआन की ठगी की। इनके अपराधों की वजह से छह चीनी नागरिकों की जान गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

कोर्ट ने अपने बयान में कहा कि इन लोगों के अपराध बहुत जघन्य थे। इनके कामों से समाज को बड़ा खतरा पैदा हुआ था। आरोपियों ने पहले इस फैसले के खिलाफ अपील की थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी दलीलें खारिज कर दीं।

ये भी पढ़ें:  PAK-BLA Conflict: बलूचिस्तान में हिंसा तेज; महिला फिदायीन हमले में पाकिस्तानी सेना-पुलिस के 200+ जवान हताहत

अपराधियों पर कसा शिकंजा
यह कार्रवाई दक्षिण-पूर्व एशिया में चल रहे स्कैम ऑपरेशंस पर चीन की कार्रवाई का हिस्सा है। म्यांमार, कंबोडिया और लाओस जैसे देशों में स्कैम पार्क अब एक बड़े उद्योग का रूप ले चुके हैं। यहां तस्करी करके लाए गए मजदूरों से दुनिया भर के लोगों के साथ डिजिटल ठगी कराई जाती है। अब अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ने के बाद इन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed