चीन ने इंसानी सोच का एक ऐसा नायाब नमूना पेश किया है, जिसे देखकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे। दरअसल, चीन ने दक्षिण-पश्चिम चोंगकिंग इलाके में एक 120 मीटर यानि की 400 फीट ऊंचाई पर कांच का पारदर्शी पुल बनाया है, जिससे आप इस ऊंचाई पर पहुंच का प्रकृति का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। यह दुनिया का सबसे लंबा ब्रैकट ग्लास स्काईवॉक है।
{"_id":"595b331a4f1c1bfd648b49ab","slug":"glass-bottom-skywalk-thrills-in-china-it-s-really-dangerous-don-t-look-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंसानी सोच का नायाब नमूना, 400 फीट ऊंचाई पर बनाया कांच का पारदर्शी पुल ","category":{"title":"China","title_hn":"चीन","slug":"china"}}
इंसानी सोच का नायाब नमूना, 400 फीट ऊंचाई पर बनाया कांच का पारदर्शी पुल
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
skywalk thrills in China
Trending Videos
skywalk thrills in China
इसमें पहुंचकर आप या तो नजारे को देख बहुत खुश होंगे या तो भयावह दृश्य को देखकर डर जाएंगे। यह विशाल चट्टान की तरह 'वी' आकर का बना हुआ है। यह लगभग 70 मीटर की दूरी पर फैला हुआ है। यह पुल पर पहुंचे लोगों को 123 मीटर नीचे जमीन का दृश्य पेश करता है। इस पर एक साथ स्काईवॉक पर 30 से ज्यादा लोगों के जाने इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
skywalk thrills in China
इसमें आपकों दोनों ओर पकड़ के चलने के लिए रेलिंग बनी हुई है। इसमें मोटी केबलों का इस्तेमाल किया गया है। इसमें रुककर आप नायाब तस्वीरें ले सकते हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से इसको वर्ल्ड की सबसे लंबे ग्लास पुल के रूप में दर्ज किया गया है।
इसी तरह का ग्लास पुल चीन के तराई क्षेत्र में प्राकृतिक उद्यानों के लोकप्रिय आकर्षण बने हैं। पिछले साल केंद्रीय हुनान प्रांत में 430 मीटर लंबी और 300 मीटर ऊंचा कांच का पुल खोला गया था। हालांकि बाद में अधिक भीड़ होने की वजह से यह बंद कर दिया गया।
कमेंट
कमेंट X