सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "Damning admission of criminal nature of their actions": Iran condemns Trump's "pirate" remarks on seizure of

Iran: 'समुद्री डकैती को सामान्य बनाने की कोशिश', ईरान का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार

एएनआई, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 03 May 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समु्द्री डकैती वाले बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की। यह प्रतिक्रिया फ्लोरिडा में ट्रंप के उस भाषण के बाद आई, जिसमें उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक कार्रवाई का विवरण देते हुए जहाज और तेल माल जब्त करने की बात कही थी। ट्रंप ने ईरान के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए थे।

"Damning admission of criminal nature of their actions": Iran condemns Trump's "pirate" remarks on seizure of
इस्माइल बघाई - फोटो : X-@IRIMFA_EN
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह समुद्री लुटेरों (पायरेट्स) जैसे हैं। उन्होंने वाशिंगटन पर ईरानी जहाजों को जब्त करके समुद्री डकैती को सामान्य बनाने का आरोप लगाया। 
Trending Videos

 
ईरान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
प्रवक्ता बघाई ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानी जहाजों पर गैरकानूनी कब्जे को खुलेतौर पर 'समुद्री डकैती' बताया है और बेशर्मी से यह शेखी बघारी है कि हम समुद्री डाकुओं की तरह काम करते हैं। उन्होंने आगे कहा, यह कोई जुबान फिसलने का मामला नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री आवाजाही के खिलाफ उनके आपराधिक कृत्यों की एक सीधी और गंभीर स्वीकारोक्ति थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे अतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सदस्य देशों और यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से आह्वान किया कि वे अंतरराष्ट्रीय कानून के ऐसे घोर उल्लंघन को सामान्य बनाने की किसी भी कोशिश को पूरी तरह खारिज करें। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या बयान दिया था?
ईरान की ओर से यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के जवाब में आई, जिसमें उन्होंने कहा था- हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं। फ्लोरिडा में पाम बीच के फोरम क्लब में रात्रिभोज में ट्रंप ने समुद्र में अमेरिकी सैन्य अभियानों का एक विस्तृत ब्योरा पेश किया। उन्होंने सीधी-सपाट भाषा और दृश्य चित्रण का इस्तेमाल करते हुए जहाजों और तेल के टैकरों को जब्त करने की प्रक्रिया को बताया।

ट्रंप ने कहा कि समुद्र में एक सैन्य कार्रवाई के दौरान उनके कर्मचारी ने एक जहाज को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया और फिर उसे निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा, अपना जहाज घुमा दो! तुरंत इंजन कक्ष खाली करो। आप देख सकते हैं कि सभी लोग वहां से भाग रहे हैं। ट्रंप ने आगे कहा, किसने सोचा होगा कि हम ऐसा करेंगे? हम समुद्री लुटेरों जैसे हैं। हम कुछ हद तक समुद्री लुटेरों जैसे हैं।

ये भी पढ़ें: 'गलती की तो फिर शुरू हो सकते हैं हमले', ईरान को ट्रंप का सख्त संदेश; परमाणु क्षमता पर भी नजर

ट्रंप ने ईरान को बताया था दादागिरी करने वाला
ट्रंप ने इस कार्रवाई को ईरान के साथ जारी टकराव का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, लेकिन हम खेल नहीं खेल रहे हैं, क्योंकि आप जानते हैं, पिछले 47 वर्षों से ईरान हर किसी को अपनी धौंस दिखाता आ रहा है। वे ही असली दादागिरी करने वाले हैं। 
 
ट्रंप ने ईरान के अंदरूनी ढांचे और नेतृत्व पर भी आलोचनात्मक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को यह नहीं पता कि तेहरान में वे किससे निपट रहे हैं। उन्होंने कहा, उनके पास न कोई रडार हैं, न कोई नेता। असल में उनके सभी नेता जा चुके हैं। यह हमारी समस्या का ही एक हिस्सा है। वे फोन करके कहते हैं- मैं मोहम्मद हूं..। मैं पूछता हूं- क्या आप नेता हैं? हम तो एक नेता ढूंढ रहे हैं। यह दुनिया का एकमात्र देश है, जहां कोई नेता बनने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed