पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ali Khamenei Funeral: भारतीय धर्मगुरुओं ने पेश किया खिराज-ए-अकीदत, US-इस्राइल के हमलों में मारे गए थे खामेनेई

Fri, 03 Jul 2026 04:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Jul 2026 04:23 PM IST
सार

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्में कई महीनों बाद शुरू हुई हैं, जिनमें तेहरान से लेकर इराक के नजफ और कर्बला तक बड़े आयोजन हो रहे हैं। उनके जनाजे में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और 9 जुलाई को उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा। भारत के धर्मगुरुओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश किया है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
delegation of Indian religious leaders paid tribute Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei
अली खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए भारतीय धर्मगुरु - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के कई महीनों बाद उनके जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की रस्में शुरू हो गई हैं। गम मना रहे लोग उनके जनाजे और कई दिनों तक चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। आज उनका जनाजा तेहरान लाया गया। ईरान और इराक के कम से कम पांच शहरों में बड़े समारोह आयोजित किए जाएंगे। उनके जनाजे को ईरान और पड़ोसी देश इराक के कई शहरों से ले जाया जाएगा।

delegation of Indian religious leaders paid tribute Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei
Ali Khamenei Funeral - फोटो : एएनआई/पीटीआई
28 फरवरी को हुई थी अली खामेनेई की मौत
अयतुल्ला अली खामेनेई की मौत 28 फरवरी को हुई थी। उस दिन अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान के खिलाफ जंग शुरू की थी। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जनाजे में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस समारोह में कई विदेशी नेता और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। जंग के कारण यह जनाजा पहले टाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: भारत की आर्थिक प्रगति के मुरीद हुए राष्ट्रपति ट्रंप, अपने ही देश के अधिकारियों पर क्यों बरसे?
delegation of Indian religious leaders paid tribute Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती भी जनाजे में शामिल हुईं - फोटो : पीटीआई/एएनआई
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पेश की खिराज-ए-अकीदत
भारत के धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को खिराज-ए-अकीदत पेश की। भारत में ईरानी दूतावास ने भी इसका वीडियो साझा किया है। अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमलों में मारे गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
delegation of Indian religious leaders paid tribute Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei
भारतीय धर्मगुरुओं का प्रतिनिधिमंडल जनाजे में शामिल हुआ - फोटो : एएनआई/पीटीआई
इराक के शहर नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा जनाजा
तेहरान में आयतुल्ला अली खामेनेई के सार्वजनिक जनाजे की तैयारियां चल रही हैं। इसके बाद उनके जनाजे को इराक के मुकद्दस शहर नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा। इसके बाद 9 जुलाई को उन्हें ईरान के उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में इमाम रजा के रौजे में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मशहद उनका पैदाइशी शहर भी है।
विज्ञापन
delegation of Indian religious leaders paid tribute Supreme Leader of Iran Ayatollah Ali Khamenei
जनाने में खिराज-ए-अकीदत पेश करते भारतीय धर्मगुरु। - फोटो : एएनआई/पीटीआई
ये सभी समारोह ऐसे समय हो रहे हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच जंग रोकने के लिए एक फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के बीच अस्थायी युद्धविराम लागू है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed