पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seychelles: सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, भारतीय सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च

Mon, 29 Jun 2026 05:30 AM IST
Pavan एएनआई, विक्टोरिया
एएनआई, विक्टोरिया Published by: Pavan Updated Mon, 29 Jun 2026 05:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बने। यह सम्मान पाने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात कर स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल विकास, रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

विज्ञापन
PM Modi Seychelles Visit: PM Modi attends Seychelles National Day revelry as Guest of Honour
सेशेल्स की स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सेशेल्स दौरे के दौरान रविवार को देश के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का सम्मान मिला। इस अवसर पर भारतीय नौसेना और सेना की संयुक्त मार्चिंग टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया।

PM Modi Seychelles Visit: PM Modi attends Seychelles National Day revelry as Guest of Honour
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च - फोटो : X @MEAIndia
भारतीय नौसेना के बैंड ने भी अपनी प्रस्तुति दी। भारत की ओर से विशेष सम्मान के तौर पर युद्धपोत आईएनएस तरकश और आईएनएस इक्षाक पोर्ट विक्टोरिया पर तैनात किए गए। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का सेशेल्स दौरा: 1250 करोड़ की मदद का एलान; यूपीआई, रक्षा और अंतरिक्ष समेत कई अहम मुद्दों पर समझौते

PM Modi Seychelles Visit: PM Modi attends Seychelles National Day revelry as Guest of Honour
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च - फोटो : X @MEAIndia
पैट्रिक हर्मिनी के साथ पीएम मोदी की द्विपक्षीय वार्ता
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत विकास, सामाजिक बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Seychelles Visit: PM Modi attends Seychelles National Day revelry as Guest of Honour
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च - फोटो : X @MEAIndia
इस बैठक में हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अवैध मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों से मिलकर निपटने पर जोर दिया। भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया गया।

विज्ञापन
PM Modi Seychelles Visit: PM Modi attends Seychelles National Day revelry as Guest of Honour
सेशेल्स में भारत की सैन्य टुकड़ी का मार्च - फोटो : X @MEAIndia
हरसंभव सहयोग देता रहेगा भारत- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत सेशेल्स की विकास संबंधी प्राथमिकताओं में हरसंभव सहयोग देता रहेगा और दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे भरोसेमंद और मजबूत संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस की दो तेल रिफाइनरियों पर यूक्रेन का ड्रोन हमला, पुतिन ने पहली बार मानी ईंधन की कमी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed