सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald trump says he likes inflation cpi rate us economy oil prices political row Strait of Hormuz

Trump: महंगाई पर ट्रंप के बेतुके बोल, कहा- मुझे इससे प्यार; जंग के बीच होर्मुज से जुड़े दावे ने भी चौंकाया

वर्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 11 Jun 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ती महंगाई पर कहा कि उन्हें महंगाई पसंद है, जिसके बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बीच ट्रंप ने तेल कीमतों और ईरान संकट का हवाला दिया, जबकि डेमोक्रेट नेताओं ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की।

donald trump says he likes inflation cpi rate us economy oil prices political row Strait of Hormuz
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को महंगाई को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताने के बजाय कहा कि उन्हें इससे प्यार है। मई महीने की नई रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पिछले साल के मुकाबले 4.2 प्रतिशत बढ़ गया है। यह अप्रैल 2023 के बाद महंगाई का सबसे ऊंचा स्तर है।


क्या बोले ट्रंप?
हैरानी की बात यह है कि ट्रंप ने इस बार महंगाई को विरोधियों का फैलाया हुआ झूठ नहीं बताया। उन्होंने यह दावा भी नहीं किया कि वह रहने के खर्च को कम कर रहे हैं। इसके उलट, उन्होंने बढ़ते आंकड़ों की तारीफ करते हुए कहा, 'आप जानते हैं मुझे वास्तव में क्या पसंद है? मुझे महंगाई से प्यार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब नवंबर में होने वाले चुनाव में अर्थव्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। जनता इस मामले में ट्रंप को कम अंक दे रही है। ट्रंप के इस बयान के कुछ ही मिनटों बाद विपक्षी डेमोक्रेट्स ने इसे सोशल मीडिया पर फैलाना शुरू कर दिया। सीनेट में डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा कि ट्रंप का जनता के प्रति तिरस्कार की कोई सीमा नहीं है। वहीं, हकीम जेफरीज ने तंज कसा कि ट्रंप को महंगाई से उतना ही प्यार है जितना वह खुद से करते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप ने किया अपुष्टि दावा?
इस सबके बीच ट्रंप ने अपनी सफाई में कहा कि ऊंची कीमतों की वजह ईरान के साथ चल रहा युद्ध है, जिससे ऊर्जा की लागत बढ़ गई है। उन्होंने अपुष्टि दावा किया कि एक गुप्त सैन्य अभियान के जरिए राहत पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है। ट्रंप के अनुसार, इस अभियान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 100 मिलियन बैरल तेल निकाला है। यह समुद्री रास्ता युद्ध की वजह से फरवरी के अंत से बंद पड़ा था। ट्रंप ने कहा कि हर रात लाखों बैरल तेल निकाला जा रहा है और इसी वजह से तेल की कीमतें 110 डॉलर से गिरकर 90 डॉलर के नीचे आ गई हैं।

ये भी पढ़ें: Strait Of Hormuz Crisis: 'होर्मुज सभी जहाजों के लिए बंद है', बढ़ते तनाव के बीच ईरानी सेना का बड़ा एलान

हालांकि, बाजार ट्रंप के इन दावों को लेकर बहुत सावधान है। बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें करीब चार प्रतिशत बढ़कर 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। व्हाइट हाउस ने बताया कि मई में नई गाड़ियों और दवाओं जैसी कुछ चीजों के दाम जरूर कम हुए हैं, लेकिन लोगों की कमाई के मुकाबले खर्च अब भी ज्यादा है। ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने भी कहा कि वह कम महंगाई को ही पसंद करेंगे। उन्होंने ट्रंप को एक प्रभावशाली और बढ़ा-चढ़ाकर बात करने वाला नेता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed