फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   donald-trump-white-house-north-portico-restoration-150-year-old-columns-repair

Trump: व्हाइट हाउस की सूरत बदलने में जुटे ट्रंप, 150 साल पुराने खंभों की पेंट की परत हटाकर हो रही मरम्मत

Sat, 11 Jul 2026 06:11 AM IST
Devesh Tripathi अमर उजाला नेटवर्क, वॉशिंगटन।
अमर उजाला नेटवर्क, वॉशिंगटन। Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 06:11 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक नॉर्थ पोर्टिको के स्तंभों की व्यापक मरम्मत और संरक्षण का कार्य जारी है। करीब डेढ़ सदी में जमा पेंट की परत हटाकर मूल पत्थरों को संरक्षित किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि सभी कार्य पारंपरिक स्थापत्य शैली के अनुरूप किए जा रहे हैं, ताकि इमारत की ऐतिहासिक पहचान बनी रहे।

विज्ञापन
donald-trump-white-house-north-portico-restoration-150-year-old-columns-repair
ट्रंप क्यों बदल रहे व्हाइट हाउस की सूरत? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में चल रहे बदलावों की श्रृंखला के तहत अब ऐतिहासिक नॉर्थ पोर्टिको के स्तंभों की मरम्मत का काम भी शुरू करा दिया है। करीब 150 वर्षों में चढ़ी पेंट की परत हटाकर पत्थरों की मरम्मत और संरक्षण का कार्य चल रहा है। ट्रंप ने कहा, व्हाइट हाउस की हर खामी उनकी नजर है, जबकि पिछली सरकारों ने इन पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


क्यों हो रहा व्हाइट हाउस का कायाकल्प?
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस में चल रहे सभी जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्यों का उद्देश्य ऐतिहासिक परिसर की मूल पहचान व स्थापत्य विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए उसकी भव्यता को और निखारना है। प्रशासन के अनुसार प्राचीन स्तंभों, बाहरी हिस्सों, उद्यानों और अन्य विरासत संरचनाओं का संरक्षण पारंपरिक वास्तुशिल्प के अनुरूप किया जा रहा है, ताकि उनका मूल स्वरूप और ऐतिहासिक गरिमा बरकरार रहे।
विज्ञापन


मरम्मत के दौरान आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन ध्यान रखा जा रहा है कि व्हाइट हाउस की ऐतिहासिक पहचान पर कोई प्रभाव न पड़े। नॉर्थ पोर्टिको पर बड़े पैमाने पर मचान लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारीकियों पर रहती है राष्ट्रपति ट्रंप की नजर
अमेरिकी गृह मंत्री डग बर्गम ने कहा कि ट्रंप इमारत की छोटी-छोटी खामियों पर भी तुरंत ध्यान देते हैं। उनके अनुसार राष्ट्रपति स्तंभों पर मामूली क्षति या टूट-फूट देखकर भी उसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश देते हैं। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कई बदलाव शुरू कराए हैं। ओवल ऑफिस में नई सजावट कराई गई है, जबकि रूजवेल्ट रूम और कैबिनेट रूम में भी बदलाव किए गए हैं। रोज गार्डन के एक हिस्से को नया स्वरूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed