फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi New Zealand visit updates hails-india-new-zealand-fta-historic-milestone-auckland news in hindi

PM Modi NZ Visit: 'भारत-न्यूजीलैंड एफटीए मील का पत्थर', बोले पीएम मोदी; द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति

Sat, 11 Jul 2026 07:13 AM IST
Devesh Tripathi एएनआई, ऑकलैंड
एएनआई, ऑकलैंड Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 11 Jul 2026 07:13 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड यात्रा के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उनकी टीम की सराहना की। मोदी ने कहा कि चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा दे रही है।

विज्ञापन
PM Modi New Zealand visit updates hails-india-new-zealand-fta-historic-milestone-auckland news in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दोनों देशों के संबंधों में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कम समय में समझौते को अंतिम रूप देने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का आभार जताया।
विज्ञापन


ऑकलैंड में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा साझेदारी को और मजबूत करने की दोनों देशों की प्रतिबद्धता को भी दोहराती है।
विज्ञापन


बैठक में क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड की यात्रा की है। आपने अपनी आर्थिक राजधानी में इस कार्यक्रम का आयोजन कर भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई ताकत देने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए मैं आपका हृदय से आभारी हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड के लोगों ने भारत के प्रति जिस आत्मीयता का परिचय दिया, वह बेहद भावुक करने वाला है। यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है, जो मित्रता को नई मजबूती देता है।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को लेकर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा, "जब आप भारत आए थे, तभी एफटीए की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिस तरह न्यूजीलैंड ने इतने कम समय में इस समझौते को सफल बनाया, वह शायद दुनिया में सबसे तेज सफल वार्ताओं में से एक है। इस उपलब्धि के लिए मैं आपके नेतृत्व, आपकी सरकार और पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूं।"

प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष होली के दौरान भारत आए क्रिस्टोफर लक्सन की यात्रा को याद करते हुए कहा कि उस दौरे ने दोनों देशों के संबंधों में "नए रंग" भरे थे।

न्यूजीलैंड के पीएम की भारत का यात्रा का किया जिक्र
उन्होंने कहा, "आप पिछले वर्ष होली के अवसर पर भारत आए थे। आपकी उस यात्रा ने हमारे संबंधों में होली के रंगों की तरह नई रंगत भर दी। आज हम अपने रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी के सूत्र में बांध रहे हैं। यह उपलब्धि हमें आगे और अधिक ऊर्जा तथा आत्मविश्वास के साथ बढ़ने की प्रेरणा देगी।"

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास भारत और न्यूजीलैंड को स्वाभाविक साझेदार बनाता है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दो समुद्री देशों के रूप में दोनों का सहयोग इस क्षेत्र को नई मजबूती देता है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ेगी ताकत 
उन्होंने कहा, "लोकतांत्रिक मूल्यों में हमारी मजबूत आस्था हमें स्वाभाविक साझेदार बनाती है। हम एक-दूसरे के लिए उपयुक्त साझेदार हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दो समुद्री देशों के रूप में हमारा सहयोग इस क्षेत्र को नई शक्ति देता है। मुझे विश्वास है कि यह यात्रा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा में हमारे संयुक्त योगदान को बढ़ाएगी। हम शांति के समर्थक बनकर वैश्विक कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।"

विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को न्यूजीलैंड पहुंचे थे, जहां प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा प्रधानमंत्री लक्सन के निमंत्रण पर हो रही है। अप्रैल में दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा व्यापार और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली मानी जा रही है। इससे पहले दोनों नेताओं के बीच 17 मार्च 2025 को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के दौरान द्विपक्षीय वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed