फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Dubai Hindu Temple : officially open today, devotees have a glimpse of marble building seen on September 1

Dubai Hindu Temple: दुबई में आधिकारिक रूप से खुला हिंदू मंदिर, मंत्री ने किया उद्घाटन

Wed, 05 Oct 2022 09:31 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 05 Oct 2022 09:31 AM IST
सार

Dubai Hindu Temple : मंदिर में अधिकांश देवी-देवताओं को मुख्य प्रार्थना कक्ष में स्थापित किया गया है। इसमें एक बड़ा 3-डी प्रिंट गुलाबी कमल भी है जो केंद्रीय गुंबद पर लगाया गया है। यह जेबेल अली में पूजा गांव के रूप में प्रसिद्ध है। यहां कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा भी हैं।

विज्ञापन
Dubai Hindu Temple : officially open today, devotees have a glimpse of marble building seen on September 1
दुबई हिंदू मंदिर - फोटो : ANI

विस्तार

Hindu Temple In Dubai : यूएई के दुबई में जेबेल अली में निर्मित नया हिंदू मंदिर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो यूएई के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। 2020 में यहां 16 देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ मंदिर की नींव रखी गई थी।
विज्ञापन


आज दशहरा के मौके पर मंदिर को आधिकारिक रूप से खोल दिया गया है। यूएई के सहिष्णुता मंत्री हिज हाइनेस शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान ने इस हिंदू मंदिर (मंदिर) का उद्घाटन किया। हालांकि इस मंदिर का औपचारिक उद्घाटन 1 सितंबर, 2022 को पहले ही हो चुका है। 
विज्ञापन


यहां हजारों श्रद्धालुओं को सफेद संगमरमर से बने मंदिर के अंदरूनी हिस्से की एक झलक पाने की अनुमति दी गई थी। हजारों भक्तों ने इस मौके पर भगवान के दर्शन भी किए। इसके अलंकृत स्तंभ, अग्रभाग पर अरबी और हिंदू ज्यामितीय डिजाइन और छत पर घंटियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में क्यूआर कोड से मिलेगा प्रवेश
हिंदू मंदिर प्रबंधकों ने श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए अपनी वेबसाइट के माध्यम से क्यूआर कोड अपॉइंटमेंट बुकिंग प्रणाली को भी सक्रिय किया है। क्यूआर कोड के जरिये भक्तों को भीड़ और अन्य परेशानियों से नहीं गुजरना पड़ेगा। इससे मंदिर में व्यवस्था और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

रोजाना 1200 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, यहां सुबह 6:30 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश खुला रहेगा। प्रवेश सिर्फ उन श्रद्धालुओं को मिलेगा, जिन्होंने 5 अक्तूबर के लिए मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट से बुकिंग कराई होगी। हिंदू मंदिर में रोजाना लगभग 1000 से 1200 श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं।


गुरु ग्रंथ साहिब भी स्थापित
अधिकांश देवी-देवताओं को मुख्य प्रार्थना कक्ष में स्थापित किया गया है। इसमें एक बड़ा 3-डी प्रिंट गुलाबी कमल भी है जो केंद्रीय गुंबद पर लगाया गया है। यह जेबेल अली में पूजा गांव के रूप में प्रसिद्ध है। यहां कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा भी हैं। मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब भी स्थापित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed