फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake hits Myanmar again mild tremors felt from 3.5 magnitude quake no reports of damage so far

म्यांमार में फिर हिली धरती: 3.5 तीव्रता के भूकंप से महसूस हुए हल्के झटके; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

Sun, 16 Aug 2026 08:11 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 16 Aug 2026 08:11 AM IST
सार

रविवार सुबह म्यांमार में 3.5 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया। झटकों के बावजूद फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील म्यांमार में हाल के दिनों में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन
Earthquake hits Myanmar again mild tremors felt from 3.5 magnitude quake no reports of damage so far
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण इसे हल्के स्तर का झटका माना जा रहा है। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

 

म्यांमार में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों के बीच कुछ समय के लिए हलचल देखने को मिली। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार भूकंप इतना शक्तिशाली नहीं था कि बड़े पैमाने पर इमारतों या बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाए। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। म्यांमार भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। देश में समय-समय पर भूकंप के हल्के और मध्यम झटके महसूस किए जाते रहे हैं। हाल के दिनों में भी म्यांमार में हल्के भूकंप दर्ज किए गए हैं। ऐसे में 3.5 तीव्रता के ताजा झटके ने एक बार फिर क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता को सामने ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 38 लोगों की मौत 
इंडोनेशिया में शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर लगातार तीन भूंकप आए। रात में गल्फ ऑफ टॉमिनी में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले इसी दिन 6.5 तीव्रता का भूकंप और सुबह 7.7 तीव्रता का बेहद शक्तिशाली भूकंप आया था। सुबह के भूकंप में कम से कम 38 लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए और बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।  

गल्फ ऑफ टॉमिनी में भूकंप कितनी तीव्रता का था?
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार रात गल्फ ऑफ टॉमिनी में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप भारतीय समयानुसार रात 9 बजकर 55 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन के अंदर 68 किलोमीटर थी। भूकंप का केंद्र गल्फ ऑफ टॉमिनी में दर्ज किया गया। यह झटका उस समय आया जब इंडोनेशिया पहले से ही दिन में आए दो बड़े भूकंपों के असर से जूझ रहा था।


पिछले बड़े भूकंप के केंद्र से गल्फ ऑफ टॉमिनी कितनी दूर है?
सुबह आया 7.7 तीव्रता का भूकंप इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में आया था। उसका केंद्र पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था। वहीं रात का 6.0 तीव्रता वाला भूकंप गल्फ ऑफ टॉमिनी में 0.174 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 120.312 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। उपलब्ध जानकारी में दोनों भूकंपों के केंद्रों के बीच सीधी दूरी नहीं बताई गई है। इसलिए दिए गए आंकड़ों के आधार पर उनकी सटीक दूरी तय करना संभव नहीं है।

ये भी पढ़ें: तीन पायलट, दो एसयू-24 और हिरासत का दावा: ईरान के दावे को दोहा ने किया खारिज: अब आमने-सामने दोहा और तेहरान

सुबह आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में कितनी जनहानि हुई?
भूकंप ने इंडोनेशिया के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। सरकारी आपदा एजेंसी के प्रमुख सुहारयांतो के अनुसार, 38 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 11 लोगों को मामूली चोटें आईं। करीब 2,000 लोग अपने स्तर पर घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। भूकंप के बाद कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे बचाव दल के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed