{"_id":"6a3e72d95f4986a29a0a2960","slug":"earthquake-magnitude-6-4-quake-strikes-philippines-mindanao-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: फिलीपींस में आया 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, मिंडानाओ द्वीप पर महसूस हुए तेज झटके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: फिलीपींस में आया 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, मिंडानाओ द्वीप पर महसूस हुए तेज झटके
Fri, 26 Jun 2026 06:09 PM IST
Rahul Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला
Published by: Rahul Kumar
Updated Fri, 26 Jun 2026 06:09 PM IST
सार
वेनेजुएला में भीषण भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत के एक दिन बाद फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मिंडानाओ द्वीप के पास आया। फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह वही इलाका है, जहां तीन सप्ताह पहले आए भूकंप में 80 से अधिक लोगों की जान गई थी। उधर, वेनेजुएला में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेनेजुएला में भीषण भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत के एक दिन बाद फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मिंडानाओ द्वीप के पास आया। फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। यह वही इलाका है, जहां तीन सप्ताह पहले आए भूकंप में 80 से अधिक लोगों की जान गई थी। उधर, वेनेजुएला में मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है।
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप से सैकड़ों लोगों की मौत के महज एक दिन बाद फिलीपींस में भी धरती जोरदार तरीके से कांप उठी। शुक्रवार को दक्षिणी फिलीपींस के तट के पास 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। लगातार आ रहे भूकंपों ने प्रशांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ा दी है। राहत की बात यह रही कि फिलीपींस में भूकंप के बाद तत्काल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। हालांकि, हाल के हफ्तों में इस क्षेत्र में बार-बार आ रहे भूकंपों ने लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

फिलीपींस में भूकंप कब और कहां आया?
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप शुक्रवार शाम 7:42 बजे आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के सारंगानी कस्बे से करीब 21 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 65.7 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन