Live
Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी
{"_id":"6a3de16034ce8607510b742b","slug":"venezuela-earthquake-live-news-update-death-toll-caracas-devastation-building-collapse-casualties-rescue-photo-2026-06-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:30 PM IST
खास बातें
Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक तीव्रता वाला ये भूकंप 120 से अधिक वर्षों के बाद आया है। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप प्रभावित इलाकों से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें-
विज्ञापन
वेनेजुएला में तबाही का मंजर
- फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:27 AM, 26-Jun-2026
ला गुएरा में तबाही, काराकस मेट्रोपॉलिटन इलाके में भी नुकसान
वेनेजुएला में बुधवार रात (स्थानीय समय) आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप को लेकर देश की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप के बाद आए लगातार झटकों (आफ्टरशॉक्स) के कारण क्षतिग्रस्त इमारतों के गिरने का खतरा बना हुआ है। देश के उत्तर-मध्य राज्य ला गुएरा में बहुत ज्यादा तबाही मची है। काराकस मेट्रोपॉलिटन इलाके में भी भारी नुकसान हुआ है।10:05 AM, 26-Jun-2026
मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम क्या बोलीं?
वेनेजुएला के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए मेक्सिको की महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अमेरिकी देश को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी के निर्देश दिए हैं। विदेश मामलों के सचिव देश (वेनेजुएला) की सरकार के संपर्क में है। राहत और बचाव अभियान में स्वास्थ्य में विशेषज्ञों से भी मदद की अपील की गई है। मेक्सिको आपदा के ऐसे मौके पर हमेशा एकजुट रहेगा।
विज्ञापन
09:22 AM, 26-Jun-2026
वेनेजुएला भूकंप से पहले भी झेल चुका है आपदाओं की मार
वेनेजुएला में भूकंप के बाद चुनौतियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
- रोड्रिगेज ने स्थानीय व्यवसायियों से मदद करने की अपील की है।
- ला गुआइरा में राहत-बचाव कार्यों के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।
08:57 AM, 26-Jun-2026
भूकंप पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं
पुरी में रेत की कलाकृति बनाकर संवेदनाएं जताई गई
- फोटो : आईएएनएस
ये खबरें भी पढ़ें-
08:25 AM, 26-Jun-2026
वेनेजुएला में भूकंप से इतर भी कई बड़ी चुनौतियां
वेनेजुएला में भूकंप के बाद चुनौतियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
08:05 AM, 26-Jun-2026
वेनेजुएला में भूकंप के बाद कैसे हैं हालात?
वेनेजुएला में भूकंप के बाद चुनौतियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
- ये प्राकृतिक आपदा देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के लिए बड़ी चुनौती।
- राजधानी काराकस के उत्तरी इलाके में तटीय क्षेत्र ला गुआइरा सर्वाधिक प्रभावित।
- इसी इलाके में है देश का मुख्य हवाई अड्डा, फिलहाल आपात स्थिति में बंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:29 AM, 26-Jun-2026
Venezuela Earthquake LIVE News: वेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ, मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी
Venezuela Earthquake Deaths Rescue LIVE News Updates: वेनेजुएला में भूकंप के 30 घंटे से भी अधिक बीत चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा 235 तक पहुंच गया है। स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियां भूकंप प्रभावित इलाकों में मलबे हटाने का काम कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक हताहतों की संख्या हजारों में है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया है। भारत, अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं।भूकंप की ये खबरें भी पढ़ें-
- वेनेजुएला में भूकंप से तबाही; 164+ लोगों की मौत, 971 से अधिक घायल; भारत, अमेरिका समेत कई देशों ने मदद का एलान किया
- Deadliest Earthquakes: भारत समेत दुनिया के कई देश झेल चुके हैं आपदा; बीते 90 वर्षों में 5.64 लाख+ लोगों की मौत
- किन देशों में भूकंप की आशंका अधिक?: आपदाओं में नेपाल से तुर्किये और मोरक्को तक कितना खतरा, तबाही का आलम क्या?
- तस्वीरों में वेनेजुएला में तबाही का मंजर: 120+ साल की सबसे बड़ी आपदा, US समेत कई देशों ने बढ़ाए मदद के हाथ
वेनेजुएला में भूकंप के बाद आ रही सूचनाओं के मुताबिक 4300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ब्राजील के अमेजन तक दहशत देखी जा रही है। इस इलाके में भी अधिकांश इमारतों को खाली कराया गया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और तटीय क्षेत्र ला गुआइरा सर्वाधिक प्रभावित है। इन इलाकों में जमींदोज हुई इमारतों के मलबों में जीवित लोगों की तलाश जारी है। सामने आ रही विचलित करने वाली तस्वीरों में खून से लथपथ घायल बच्चे और पालतू पशुओं को भी देखा जा सकता है।