सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump upset with own party over vote supporting war ceasefire proposal

अमेरिका: युद्ध रोकने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट पर अपनों से ही खफा ट्रंप, सीनेटर को कहा 'सनकी'

एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 26 Jun 2026 03:51 AM IST
सार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन सांसदों को ईरान युद्ध रोकने संबंधी प्रस्ताव का समर्थन करने पर कड़ी आलोचना की और चार सांसदों को खास तौर पर निशाने पर लिया। सीनेट में इस मुद्दे पर तीखी बहस हुई, जहां एक रिपब्लिकन सीनेटर ने ट्रंप पर जानकारी छिपाने का आरोप लगाया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
trump upset with own party over vote supporting war ceasefire proposal
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीनेट (उच्च सदन) में रिपब्लिकन सांसदों को ईरान युद्ध को रोकने संबंधी प्रस्ताव के पक्ष में वोट को लेकर खरीखोटी सुनाई। फ्लोरिडा के सीनेटर रिक स्कॉट के निमंत्रण पर ट्रंप अमेरिकी संसद भवन में रिपब्लिकन सांसदों के लंच में शामिल हुए। बैठक के बाद सीनेट में सीनेटर कैसिनी के समर्थन से नया प्रस्ताव पास हुआ और पुराना गिर गया। ट्रंप ने कहा, वह नागरिकता संबंधी बिल के लिए भी सांसदों पर दबाव बनाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, पूरी बातचीत युद्ध शक्तियों संबंधी प्रस्ताव (वॉर पावर्स रेजोल्यूशन) पर ही केंद्रित रही। ट्रंप ने खासतौर पर उन चार रिपब्लिकन सांसदों को निशाने पर लिया, जिन्होंने इस प्रस्ताव पर डेमोक्रेट सांसदों का साथ दिया था। इनमें अलास्का से लिसा मुर्कोव्स्की, मेन से सुसान कॉलिन्स, केंटकी से रैंड पॉल और लुइसियाना से बिल कैसिडी शामिल हैं। ट्रंप ने इससे पहले सोशल मीडिया पर इन्हें नाकारा कहा। रिपब्लिकनों की चुप्पी के बीच कैसिडी ने अपने मतदान का बचाव किया। कैसिडी गत माह प्रतिद्वंद्वी को ट्रंप के समर्थन के चलते अपनी पार्टी की प्राथमिक चुनावी प्रतिस्पर्धा हार गए थे। 
विज्ञापन


ट्रंप को उनकी ही भाषा में जवाब
बैठक के बाद कैसिडी ने कहा- मैंने खड़े होकर ट्रंप से कहा, आपने अमेरिकी जनता को यह नहीं बताया है कि वास्तव में क्या हो रहा है। यह ईरान युद्ध अभियान 4 सप्ताह चलने वाला था, लेकिन अब 4 माह से जारी है। मैंने उन्हें उनकी भाषा में जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने सीनेटर को सनकी कहा
कैसिडी ने कहा, जब तक मुझे पूरी जानकारी नहीं दी जाती, मैं युद्ध प्रस्ताव को समर्थन देता रहूंगा। ट्रंप ने कई बार कैसिडी को बैठने को कहा। लेकिन तीखी बहस के बीच एक मौके पर उन्होंने सीनेटर को ‘सनकी’ तक कह दिया।


ये भी पढ़ें: Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप ने अब तक छीनीं 188 जिंदगियां, 200 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में फंसे

ईरान, इबोला के लिए मांगे 87.6 अरब डॉलर
व्हाइट हाउस ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) से 87.6 अरब डॉलर अतिरिक्त धनराशि मांगी है। इसका अधिकांश हिस्सा ईरान के खिलाफ युद्ध के बाद पेंटागन की सैन्य क्षमताओं और संसाधनों की भरपाई पर खर्च किया जाएगा। अधिकांश सांसद किसी भी नए सैन्य अभियान या अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई के विरोध में हैं। बजट का कुछ हिस्सा इबोला व अन्य मदों पर खर्च होगा। प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) ने यह पूरक बजट अनुरोध कांग्रेस को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed