सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   british military says ship hit by projectile on un approved route in strait of hormuz

होर्मुज में फिर तनाव: यूएन रूट पर चल रहा था मालवाहक जहाज, मिसाइल जैसे प्रोजेक्टाइल से हुआ हमला

पीटीआई, तेहरान। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 11:00 PM IST
सार

होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त राष्ट्र की ओर से स्वीकृत सुरक्षित समुद्री मार्ग से गुजर रहे एक कार्गो शिप पर गुरुवार को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। ब्रिटिश सैन्य एजेंसी यूकेएमटीओ के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचा है। 
 

विज्ञापन
british military says ship hit by projectile on un approved route in strait of hormuz
होर्मुज में जहाज पर हमला ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

होर्मुज जलडमरूमध्य से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षित समुद्री मार्ग पर एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाया गया है। ब्रिटिश सेना ने बताया कि गुरुवार को इस कमर्शियल शिप पर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। इस हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


सुरक्षित रूट पर अचानक हमला
ब्रिटिश सेना की सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने इस हमले की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह मालवाहक जहाज संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन द्वारा स्वीकृत विशेष रूट से गुजर रहा था। तभी एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल सीधे आकर जहाज से टकराया। इस रूट को इसलिए बनाया गया था ताकि खाड़ी क्षेत्र में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकाला जा सके। इस सुरक्षित गलियारे पर हमला होने से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
विज्ञापन


कोई हताहत नहीं, जहाज सुरक्षित
शुरुआती सुरक्षा रिपोर्टों के अनुसार, इस अचानक हुए हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा है। लेकिन चालक दल का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ है। शिप के कैप्टन ने भी पुष्टि की है कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। समुद्र में किसी भी तरह के तेल रिसाव या पर्यावरणीय नुकसान की खबर नहीं है। सुरक्षा एजेंसियां अब जांच कर रही हैं कि जहाज पर दागा गया प्रोजेक्टाइल किस प्रकार का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईरान की यात्रा करना चाहते हैं आप?:  भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी, हालात सुधरे पर खतरा टला नहीं

ईरान की सीधी धमकी
यह हमला उस समय हुआ है, जब ईरान की पैरामिलिट्री रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक सख्त चेतावनी जारी की थी। ईरानी सेना ने कहा था कि तेहरान की अनुमति के बिना इस जलमार्ग से गुजरने वाले किसी भी जहाज को बख्शा नहीं जाएगा। ईरान ने बिना इजाजत आवाजाही करने वाले जहाजों के खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई की बात कही थी। इस धमकी के तुरंत बाद यूएन अनुमोदित रूट पर हुए हमले को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। मामले के बाद क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed