Venezuela Earthquake: मलबों में भी चल रही सांसें, जिंदा पशु-इंसान किसी चमत्कार से कम नहीं, विचलित कर रही तबाही
वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबे से बच्चों, एक महिला और एक कुत्ते को जिंदा निकाले जाने की घटनाओं ने तबाही के बीच उम्मीद जगाई है, जबकि मृतकों और घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बचाव कार्य मुख्य रूप से देश के उत्तरी इलाकों में चल रहा है। यह इलाक सबसे ज्यादा प्रभावित है। ला गुआरा क्षेत्र में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां स्वयंसेवक और आपातकालीन टीमें कंक्रीट के पहाड़ों को खोदकर जिंदगियां तलाश रही हैं।
इसी राहत बचाव कार्य के दौरान एक मासूम बच्चे का रेस्क्यू किया गया। मलबे के नीचे दबा यह बच्चा पूरी तरह सुरक्षित मिला। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में बचाव कर्मी बच्चे को सुरक्षित निकालते समय खुशी से रोते और चिल्लाते दिखे। यह बच्चा उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बन गया है जिनके अपने अब भी लापता हैं।
🚨 HEARTBREAKING MIRACLE IN VENEZUELA
— Amar Singh Chouhan (@amar_4inc) June 25, 2026
A child, pulled ALIVE from the rubble after the devastating 7.5 quake... covered in dust but breathing.
In the middle of total destruction in Catia La Mar, this is the hope we needed.
Pray for the missing. Pray for the families.… pic.twitter.com/to1eB2X08P
ला गुआरा में ही वेनेजुएला की नेशनल पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक और नवजात को सुरक्षित निकाला। इसके अलावा, घंटों की कड़ी मेहनत के बाद 12 साल के एक लड़के को भी मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। इन सफलताओं ने बचाव दलों का उत्साह बढ़ा दिया है। एक महिला को भी मलबे से जिंदा निकाला गया है।
Los funcionarios del Cuerpo de Policía Nacional Bolivariana junto a organismos de seguridad rescataron a un bebe en el estado La Guaira. pic.twitter.com/6XAO30vWno
— Jhannely González | Periodista (@gazareportes_ve) June 26, 2026
ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली घटना तब सामने आई, जब घंटों की भारी मशक्कत के बाद मलबे के एक संकरे हिस्से से एक बेजुबान कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घंटों तक बिना हवा, पानी और रोशनी के मलबे के नीचे दबे रहने के कारण वह पूरी तरह सहमा हुआ था और बुरी तरह हांफ रहा था। जैसे ही रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला, एक राहतकर्मी ने तुरंत अपनी बोतल से उसे पानी पिलाया। मलबे से निकलते ही बेजुबान का तड़पकर पानी पीने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लाखों लोगों की आंखें नम हैं।
Rescue teams are also saving pets that are under the rubble from the earthquake that hit Venezuela 😭🐕 pic.twitter.com/84jjEJ1z6d
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) June 25, 2026
भूकंप के दौरान माईकेटिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़े रुटाका एयरलाइंस के विमान में भी अफरा-तफरी मच गई। विमान के अंदर मौजूद यात्रियों और चालक दल ने तेज झटके महसूस किए। नुकसान की वजह से हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है, जिससे राहत कार्यों में दिक्कत आ रही है। तबाही के बीच एक मां और बच्चे के मिलन की कहानी ने भी सबका दिल जीत लिया। एक महिला राहत केंद्र की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे अपना खोया हुआ बच्चा मिल गया।
कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिग्ज ने कहा है कि प्रशासन ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों ने भारी मशीनों की मांग की है ताकि मलबे को तेजी से हटाया जा सके। यह भूकंप वेनेजुएला में पिछले 100 वर्षों में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। इसने अस्पतालों, बिजली और संचार व्यवस्था को ठप कर दिया है। लगभग 250 इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। करीब 200 लोग अब भी मलबे में दबे हो सकते हैं। कई देशों से अंतरराष्ट्रीय टीमें और मदद पहुंचनी शुरू हो गई है।