सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk Also Participated in PM Modi-Trump Conversation on West Asia Tensions Major Claim in Media Report

West Asia: पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी-ट्रंप की बातचीत में मस्क भी थे शामिल, मीडिया रिपोर्ट में बड़ा दावा

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 28 Mar 2026 04:41 AM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अब एक नई खबर सामने आ रही है। बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत में उद्योगपति एलन मस्क के शामिल होने का दावा सामने आया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दो अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Elon Musk Also Participated in PM Modi-Trump Conversation on West Asia Tensions Major Claim in Media Report
एलन मस्क और प्रधाानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह बातचीत खास तौर पर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और खासकर ईरान से जुड़े हालात पर हुई थी। उस समय क्षेत्र में हालात काफी गंभीर थे और दुनिया भर में चिंता बढ़ी हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बातचीत में दिग्गज उद्यमी एलन मस्क भी जुड़े थे।

Trending Videos


इस बात का दावा अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस कॉल में एलन मस्क भी शामिल थे। यह जानकारी दो अमेरिकी अधिकारियों ने दी। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि मस्क ने बातचीत में कुछ कहा या सिर्फ सुन रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया तनाव का असर: रूस ने 1 अप्रैल से पेट्रोल निर्यात पर लगाई रोक, घरेलू कीमतें काबू में रखने की कोशिश

क्यों असामान्य है ये मामला, समझिए
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि रिपोर्ट और नियम कहते हैं कि दो देशों के शीर्ष नेताओं की बातचीत में किसी निजी व्यक्ति का शामिल होना असामान्य माना जाता है, खासकर जब मामला युद्ध जैसे हालात का हो। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हाल के समय में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के रिश्तों में फिर से सुधार हुआ है, जबकि पिछले साल दोनों के बीच मतभेद सामने आए थे। 

ये भी पढ़ें:- Tiger Woods Arrest: फिर विवादों में टाइगर वुड्स, फ्लोरिडा में इस आरोप में गिरफ्तार; कार हादसे के बाद कार्रवाई

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
इस बातचीत के बारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने क्षेत्र में शांति बहाल करने और तनाव कम करने पर जोर दिया। साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित और खुला बनाए रखने की आवश्यकता पर भी सहमति जताई गई। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस कॉल में एलन मस्क की मौजूदगी का कारण क्या था, लेकिन इसे एक अहम और असामान्य घटनाक्रम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed