फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Elon Musk on racism Allegations Says His Partner Is of Indian Origin Son Named Chandrasekhar

'मैं नस्लवादी नहीं': एलन मस्क बोले- मेरी पार्टनर भारतीय मूल की, चंद्रशेखर के नाम पर क्यों रखा बेटे का नाम?

Fri, 24 Jul 2026 04:35 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 24 Jul 2026 04:35 PM IST
सार

Elon Musk On Racism:अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने नस्लवाद के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टनर भारतीय मूल की हैं और उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि अपने एक बेटे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा है। मस्क ने अपनी कंपनियों में विविधता का भी जिक्र किया। आइए, विस्तार से जानते हैं उन्होंने नस्लवाद के आरोपों पर क्या-क्या कहा...

विज्ञापन
Elon Musk on racism Allegations Says His Partner Is of Indian Origin Son Named Chandrasekhar
नस्लवाद के आरोपों पर एलन मस्क की सफाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एलन मस्क ने अपने ऊपर लग रहे नस्लवाद के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनका निजी जीवन और उनकी कंपनियों की कार्य संस्कृति इन आरोपों के बिल्कुल उलट है। द इकोनॉमिस्ट को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में मस्क ने कहा कि उनकी पार्टनर भारतीय मूल की हैं और उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके एक बेटे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा गया है। इंटरव्यू के दौरान मस्क ने नस्लवाद, आप्रवासन, ब्रिटेन और सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी गतिविधियों से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन


इस दौरान जब मस्क से पूछा कि उन पर नस्लवादी या दक्षिणपंथी विचारों को बढ़ावा देने के आरोप लगते हैं, तो उन्होंने इसे पूरी तरह नकार दिया। मस्क ने कहा कि मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं और मेरे उनके साथ चार बच्चे हैं। मेरे एक बेटे का नाम एक प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी के नाम पर रखा गया है। इसलिए मैं कहूंगा कि मैं नस्लवादी नहीं हूं। मस्क ने जिस वैज्ञानिक का जिक्र किया, वह वर्ष 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर हैं। इससे पहले मस्क एक्स पर बता चुके हैं कि उनके बेटे स्ट्राइडर सेखर के नाम में स्ट्राइडर द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के पात्र एरागॉर्न के उपनाम से प्रेरित है, जबकि 'सेखर' चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

अपनी कंपनियों में विविधता को लेकर मस्क ने क्या कहा?

मस्क ने कहा कि उनकी कंपनियों में हर नस्ल और अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोग वरिष्ठ पदों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि आप मेरी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को देखेंगे तो वहां सभी नस्लों के वरिष्ठ अधिकारी हैं। मुझे नहीं लगता कि वहां किसी तरह का नस्लवाद है। मस्क का कहना था कि उनकी कंपनियों में लोगों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर होता है। उनके अनुसार, कंपनी की नेतृत्व टीम में विविधता इस बात का प्रमाण है कि वहां नस्ल के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप्रवासन और मुसलमानों पर मस्क का क्या कहना?

ये चर्चा यूरोप और ब्रिटेन की आव्रजन नीतियों पर मस्क की आलोचना की ओर भी गई। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके विचार मुस्लिम विरोधी हैं, तो उन्होंने इससे इनकार किया। मस्क ने कहा कि अगर लोग किसी देश में ऐसे विचार लेकर आते हैं जो वहां के मूल्यों के विपरीत हैं, तो मैं उसके खिलाफ हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं बलात्कार और हत्या के खिलाफ हूं। मैं ऐसे नियमों और कानूनों के खिलाफ हूं जो उन मूल्यों के विपरीत हों जिन्हें पश्चिमी समाज ने स्वीकार किया है।" साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पारंपरिक मीडिया उनके विचारों को गलत तरीके से पेश करता है।

ब्रिटेन और राजनीतिक विचारों पर क्या बोले मस्क?

  • इंटरव्यू में ब्रिटेन को लेकर मस्क की टिप्पणियों पर भी तीखी बहस हुई। जैनी मिंटन बेडोज़ ने एक्स पर ब्रिटेन की स्थिति को लेकर मस्क की पोस्टों पर सवाल उठाए और कहा कि अपराध से जुड़े आधिकारिक आंकड़े तथा उनका व्यक्तिगत अनुभव मस्क की तस्वीर से मेल नहीं खाते।

  • उन्होंने उस विवादित फिल्म को साझा करने पर भी सवाल उठाया, जिसकी आलोचना प्रवासी विरोधी संदेश देने के लिए हुई थी। मस्क ने जवाब में कहा कि उन्होंने केवल लोगों को एक फिल्म देखने की सलाह दी थी। 

  • उन्होंने यह भी कहा कि मजबूत सीमाएं, सुरक्षित शहर और सरकारी खर्च पर नियंत्रण जैसी बातें चरमपंथी नहीं बल्कि सामान्य विचार हैं। मस्क ने कहा कि एक्स पर उनकी राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर उनकी लगातार आलोचना होती रही है, लेकिन उनके विचारों को गलत समझा गया है और उन पर अनुचित तरीके से आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed