फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   men stabbed in manhattan suspect arrested as nypd probes possible hate crime

न्यूयॉर्क में दो लोगों पर चाकू से हमला: एक एशियाई शामिल, पुलिस और ममदानी ने क्यों जताई हेट क्राइम की आशंका?

Fri, 24 Jul 2026 08:50 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Jul 2026 08:50 AM IST
सार

US: न्यूयॉर्क के मैनहैटन में दो अलग-अलग घटनाओं में एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने एक 51 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है और अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या हमलों के पीछे नफरत की भावना थी। जानिए क्या है पूरा मामला और जांच में अब तक क्या सामने आया है।

विज्ञापन
men stabbed in manhattan suspect arrested as nypd probes possible hate crime
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

न्यूयॉर्क के मैनहैटन के अपर वेस्ट साइड इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने राउल मोरालेस को दोनों मामलों में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि जांच अधिकारी हमलों के पीछे की वजह की जांच कर रहे हैं। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह नफरत फैलाने वाले अपराध का मामला है।

पुलिस आयुक्त टिश ने क्या बताया?
  • न्यूयॉर्क शहर की पुलिस आयुक्त जेसिका एस टिश ने गुरुवार (स्थानीय समय) को जारी बयान में कहा कि दोनों पीड़ितों (एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति) को माउंट सीनाई सेंट ल्यूक्स अस्पताल ले जाया गया है। दोनों के ठीक होने की उम्मीद है।
  • विज्ञापन
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आज दोपहर अपर वेस्ट साइड में दो अलग-अलग हमलों में दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। दोनों पीड़ित को माउंट सीनाई सेंट ल्यूक्स अस्पताल ले जाया गया है और दोनों के बचने की उम्मीद है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पुलिस आयुक्त ने कहा, न्यूयॉर्क पुलिस ने दोनों हमलों के मामले में राउल मोरालेस (51 वर्षीय) को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की तलाश नहीं की जा रही है।
  • उन्होंने कहा कि जांच अधिकारी अब भी मामले की जांच कर रहे हैं और हमलों की वजह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • टिश ने कहा कि पीड़ितों और चश्मदीदों के बयानों के अनुसार, मोरालेस ने दोनों हमलों के दौरान 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाया था। न्यूयॉर्क पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह नफरत फैलाने वाला अपराध हो सकता है।
  • पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि विभाग के दस्तावेजों में आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा कोई पुराना मामला नहीं है। हालांकि, शुरुआती जांच से संकेत मिले हैं कि मानसिक स्वास्थ्य इस घटना का एक कारण हो सकता है।
  • पुलिस ने कहा कि अब तक जांच में आरोपी और दोनों पीड़ितों के बीच या दोनों पीड़ितों के बीच आपसी संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है।
  • टिश ने एक आम नागरिक और पुलिसकर्मियों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि एक साहसी नागरिक ने पुलिस को उस जगह तक पहुंचाया, जहां आरोपी छिपा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बिना किसी और के घायल हुए उसे पकड़ लिया।


मेयर ममदानी ने क्या कहा?
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें हमले की जानकारी दे दी गई है और उन्हें राहत है कि दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आज अपर वेस्ट साइड में हुए इस खौफनाक चाकू के हमले की मुझे जानकारी दी गई है, जिसमें एक एशियाई और एक यहूदी व्यक्ति पर हमला किया गया। पीड़ितों और चश्मदीदों के अनुसार, आरोपी ने दोनों हमलों के दौरान 'अल्लाहु अकबर' चिल्लाया था। मुझे राहत है कि दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है। 


ये भी पढ़ें: ट्रंप के नए टैरिफ से कनाडा पर कितना पड़ेगा असर; क्या बोले कार्नी, सरकार की जवाब देने की कैसी तैयारी?

मेयर ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों हमलों के मामले में राउल मोरालेस को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआती जांच से लगता है कि मानसिक स्वास्थ्य भी एक कारण हो सकता है और अधिकारी इस मामले को नफरत फैलाने वाले अपराध के रूप में भी जांच रहे हैं। ममदानी ने कहा, इस तरह के नफरत भरे और घृणित हमलों के लिए हमारे शहर में कोई जगह नहीं है।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अधिकारी हमलों की असली वजह का पता लगाने में जुटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed