{"_id":"69837e226fb5091335071c77","slug":"extremists-kill-several-in-nigeria-village-attacks-lawmaker-says-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nigeria: पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों का हमला, 162 लोगों की हत्या; सांसद का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nigeria: पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों का हमला, 162 लोगों की हत्या; सांसद का दावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोकोटो (नाइजीरिया)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 04 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Nigeria: पश्चिमी नाइजीरिया के क्वारा राज्य के दो गांवों पर चरमपंथियों के हमले में 162 लोगों की मौत हो गई, जिसे हाल के महीनों के सबसे घातक हमलों में गिना जा रहा है। एक सांसद के मुताबिक हमले इस्लामिक स्टेट से जुड़े लाकुरावा समूह ने किए। पढ़ें रिपोर्ट-
नाइजीरिया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों के हमले में 162 लोगों की हत्या कर दी गई। एक सांसद ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसे हाल के महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।
क्षेत्र के सांसद मोहम्मद उमर बायो ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मंगलवार शाम क्वारा राज्य के वोरों और नुकु गांवों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि ये हमले लाकुरावा नाम के हथियारबंद समूह ने किए, जो इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें: रूसी तेल खरीदना बंद करेगा भारत?: क्रेमलिन ने दिया जवाब, कहा- वह किसी भी आपूर्तिकर्ता से खरीदे के लिए स्वतंत्र
इससे पहले बुधवार को रेड क्रॉस के एक अधिकारी ने कहा था कि कई दर्जन लोगों की मौत हुई है। क्वारा राज्य में रेड क्रॉस के सचिव आयोडेजी इमैनुएल बाबाओमो ने बताया कि संगठन अब तक इन गांवों तक नहीं पहुंच पाया है, क्योंकि ये काफी दूरदराज इलाके हैं। ये राज्य की राजधानी से करीब आठ घंटे की दूरी पर हैं और बेनिन सीमा के पास हैं।
राज्यपाल ने हमले पर क्या प्रतिक्रिया दी?
क्वारा के राज्यपाल अब्दुलरहमान अब्दुलरजाक ने बुधवार को एक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि यह हमला राज्य में चरमपंथियों के खिलाफ जारी सैन्य अभियानों के जवाब में आतंकवादी समूहों की 'हताशा का कायराना प्रदर्शन' है। उन्होंने मृतकों की संख्या नहीं बताई। राज्य पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
नाइजीरिया की वर्तमान सुरक्षा स्थिति क्या है?
नाइजीरिया इस समय गंभीर सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में इस्लामी उग्रवादियों का विद्रोह जारी है, वहीं उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में हाल के महीनों में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
कात्सिना में हुई अलग घटना में क्या हुआ?
एक अलग घटना में मंगलवार को पश्चिमोत्तर राज्य कात्सिना के डोमा गांव में बंदूकधारियों ने 13 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता अबुबकर सादिक अलीयू ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। पिछले हफ्ते पूर्वोत्तर नाइजीरिया में चरमपंथियों ने अलग-अलग हमलों में 36 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें एक निर्माण स्थल और एक सेना के अड्डे पर हुए हमले शामिल थे।
ये भी पढ़ें: गाजा में फिर भड़की हिंसा: इस्राइली गोलीबारी में 19 की मौत, हमले से पहले सैनिक पर फायरिंग का दावा
अमेरिका ने नाइजीरिया में क्या कदम उठाया?
नाइजीरिया में सक्रिय हथियारबंद समूह कौन-कौन से हैं?
नाइजीरिया में सक्रिय हथियारबंद समूहों में दो इस्लामिक स्टेट से जुड़े हुए हैं। इनमें पूर्वोत्तर में बोको हरम से निकला इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत शामिल है, जबकि दूसरा कम जाना-पहचाना इस्लामिक स्टेट साहेल प्रांत है, जिसे स्थानीय भाषा में लाकुरावा कहा जाता है और जो उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में सक्रिय है।
Trending Videos

- अमेरिका की अफ्रीका कमान के प्रमुख ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ने नाइजीरिया में सैन्य अधिकारियों की एक छोटी टीम भेजी है।
- यह सुरक्षा संकट से निपटने की दिशा में उठाया गया ताजा कदम है। दिसंबर में अमेरिकी बलों ने नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट से जुड़े चरमपंथियों पर हवाई हमले भी किए थे।
- नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। अमेरिका इस पर कूटनीतिक निगरानी रख रहा है।
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह आरोप लगाते हुए नाइजीरिया पर हमला करने की धमकी दी थी कि देश अपने ईसाई नागरिकों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रहा है।

कमेंट
कमेंट X