सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   FBI Announces $1 Million Reward for Information Leading to Arrest of Indian Man Accused of Killing Wife

US: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ भारतीय, FBI ने इनाम बढ़ाकर किया नौ करोड़ रुपये; 10 साल से है मोस्ट वांटेड

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shivam Garg Updated Wed, 11 Mar 2026 08:14 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में 2015 में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार पटेल की गिरफ्तारी के लिए एफबीआई ने इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया है। वह अमेरिकी जांच एजेंसी की टॉप 10 मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है।

FBI Announces $1 Million Reward for Information Leading to Arrest of Indian Man Accused of Killing Wife
जांच में जुटी एफबीआई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) ने 2015 में अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल की गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (करीब नौ करोड़ रुपये) कर दी है। इससे पहले इस मामले में सूचना देने पर 2.5 लाख डॉलर तक का इनाम घोषित था।

Trending Videos


35 वर्षीय भद्रेश कुमार पटेल को एफबीआई की टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स सूची में शामिल किया गया है। एजेंसी का मानना है कि वह अभी भी फरार है और बेहद खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोनट शॉप में हुई थी पत्नी की हत्या
जांच एजेंसियों के अनुसार यह घटना 12 अप्रैल 2015 को अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के हैनोवर शहर में हुई थी। उस समय पटेल और उनकी पत्नी पलाक पटेल एक डोनट शॉप में काम करते थे। आरोप है कि देर रात काम के दौरान पटेल ने दुकान के पिछले कमरे में अपनी 21 वर्षीय पत्नी पर किसी भारी वस्तु से कई बार हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद ऐसे फरार हुआ आरोपी
एफबीआई के मुताबिक हत्या के बाद पटेल दुकान के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। इसके बाद वह सड़क पार कर उस अपार्टमेंट में गया, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। वहां से उसने कुछ सामान और नकदी ली और फिर टैक्सी लेकर न्यू जर्सी के न्यूर्क इलाके पहुंच गया। रिपोर्ट के अनुसार वह न्यूर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक होटल में तड़के करीब 3 बजे चेक-इन किया। उसके पास कोई सामान नहीं था और वह सिर्फ पहने हुए कपड़ों में ही होटल पहुंचा था। सुबह करीब 10 बजे उसने होटल से चेक-आउट किया और शटल बस से न्यूर्क पेन स्टेशन पहुंचा। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

हथियारबंद और बेहद खतरनाक माना जा रहा
एफबीआई ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पटेल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक माना जाना चाहिए। इसलिए आम लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी जानकारी को तुरंत एजेंसियों तक पहुंचाने की अपील की गई है।

हत्या के पीछे यह वजह हो सकती है
जांचकर्ताओं का मानना है कि हत्या के पीछे भारत लौटने को लेकर दंपत्ति के बीच विवाद हो सकता है। बताया गया कि उस समय दोनों के वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी और पलाक भारत लौटना चाहती थीं, जबकि पटेल इसके खिलाफ था। एफबीआई के विशेष एजेंट जोनाथन शेफर के अनुसार, आरोपी को शायद डर था कि अगर उसकी पत्नी भारत लौट गई तो उसे सामाजिक रूप से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा।

ग्राहक ने दी थी पुलिस को सूचना
हत्या का खुलासा तब हुआ जब एक ग्राहक डोनट शॉप में ऑर्डर देने पहुंचा, लेकिन काफी देर तक कोई कर्मचारी सामने नहीं आया। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब दुकान के अंदर पहुंची तो उन्हें पलाक पटेल का शव मिला।

अमेरिका या कनाडा में छिपा होने की आशंका
जांच एजेंसियों को शक है कि पटेल अमेरिका में अपने किसी दूर के रिश्तेदार के पास छिपा हो सकता है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि वह कनाडा के रास्ते भारत भाग गया हो। एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस मामले में कोई जानकारी हो तो तुरंत एजेंसी को सूचित करें। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर 10 लाख डॉलर तक का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed