सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Why did India receive a waiver from the US on Russian oil purchases The White House explains the real reason

'भारत हमारा अच्छा साझेदार': व्हाउट हाउस ने ऐसा क्यों कहा? रूस से तेल खरीद पर अमेरिकी रियायत की वजह भी बताई

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Wed, 11 Mar 2026 09:29 AM IST
विज्ञापन
सार

एक तरफ पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। दूसरी ओर सवाल यह है कि आखिर अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीद पर विशेष रियायत क्यों दी?
व्हाइट हाउस ने इस सवाल के जवाब में भारत को एक अच्छा साझेदार बताते हुए इस छूट की असली वजह पर जोर दिया। आइए जानते हैं।

Why did India receive a waiver from the US on Russian oil purchases The White House explains the real reason
भारत अमेरिका संबंध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम एशिया में पिछले 12 दिनों से जारी भीषण संघर्ष ने वैश्विक तेल आपूर्ति को पूरी तरह से हिला कर रख दिया। इसका अच्छा खासा असर भारत की तेल आपूर्ति पर भी देखने को मिला, जिसके बाद हाल ही में अमेरिका ने भारत को पहले से समुद्री मार्ग में मौजूद रूसी कच्चे तेल को खरीदने और भारतीय रिफाइनरियों तक पहुंचाने की विशेष छूट दी। इस मामले में अब व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है, जहां बताया गया है कि आखिर भारत को ये विशेष छूट क्यों दी गई? आइए जानते हैं। 

Trending Videos


बुधवार को व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका ने भारत को पहले से समुद्र में मौजूद रूसी तेल खरीदने की अनुमति इसलिए दी, क्योंकि भारत के लोग अच्छें हैं। दूसरी बात यह है कि भारत अमेरिका का अच्छा साथी साबित हुआ है। बयान में कहा गया कि भारत ने पहले ही अमेरिका की शर्तों का पालन किया और रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया। इसी वजह से अमेरिका ने भारत को यह विशेष छूट दी। वाइट हाउस के अनुसार, यह फैसला इसलिए भी किया गया क्योंकि इससे रूस को कोई बड़ा वित्तीय फायदा नहीं होगा और दुनिया में तेल की आपूर्ति में अस्थायी कमी को पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- हॉर्मुज के आस-पास संकट गहराया: अमेरिका ने तबाह किए ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज, ट्रंप ने चेतावनी भी दी

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लेविट ने क्या कहा?
वहीं इन सवालों के जवाब में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिका ने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि भारत ने पहले ही रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारत हमारे अच्छे साथी रहे हैं, इसलिए हमने उन्हें यह अस्थायी अनुमति दी। लेविट के अनुसार, इस निर्णय का मकसद दुनिया में तेल की अस्थायी कमी को पूरा करना है, जो ईरान के कारण पैदा हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत को यह तेल खरीदने की इजाजत इसलिए दी गई क्योंकि यह तेल पहले से समुद्र में था और इससे रूस को कोई खास वित्तीय फायदा नहीं होगा।




बेसेंट ने भारत को बताया था अच्छा साझेदार
पिछले हफ्ते अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को अमेरिका का अच्छा साझेदार बताया था। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिकी आदेश का पालन करते हुए पहले से रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था। बेसेंट ने बताया कि अमेरिका ने भारत को यह अनुमति इसलिए दी ताकि विश्व बाजार में तेल की अस्थायी कमी को पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिया कि भविष्य में रूसी तेल के अन्य प्रकारों पर भी प्रतिबंध में बदलाव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- युद्ध में क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रहा ईरान: इस्राइल के इन दावों ने बढ़ाई चिंता, आम लोगों के लिए खतरनाक कैसे?

भारत का भी रुख समझिए

वहीं दूसरी ओर इस मामले में भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि सरकार अपनी 1.4 बिलियन आबादी की ऊर्जा प्राथमिकताओं को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का लगभग 88% आयात पर निर्भर करता है, इसलिए यह कदम उसके लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है।

अब समझिए अमेरिका का पिछला रुख
गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के लिए कड़ा जुर्माना और टैरिफ लगाया था। भारत से आयातित कई उत्पादों पर अमेरिका ने 25% से लेकर 50% तक के टैरिफ लगाए थे। हालांकि, हालिया ट्रेड डील और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप के लगाए गए टैरिफ अब हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed