सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Fire broke out after explosion in Russias elastic factory many people died and many were injured

Russian Factory Fire: रूस की इलास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग, 11 लोगों की मौत; 130 से ज्यादा घायल

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 17 Aug 2025 04:36 AM IST
विज्ञापन
सार

रूस के रयाजान क्षेत्र की इलास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 130 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे में राहत कार्य जारी है और कई गंभीर घायल मॉस्को के अस्पतालों में भर्ती हैं।

Fire broke out after explosion in Russias elastic factory many people died and many were injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार

रूस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रयाजान क्षेत्र में एक फैक्ट्री में लगी आग से 11 लोगों की मौत हो गई और लगभग 130 लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को शिलोवस्की जिले के इलास्टिक प्लांट में हुआ, जो मॉस्को से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। आपातकालीन टीमें मलबे में तलाश जारी रखे हुए हैं और शनिवार तक दो और शव बरामद किए गए।

Trending Videos


मामले में रूसी अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के गनपाउडर वर्कशॉप में आग लगी, जिससे विस्फोट हुआ। घायलों में से 29 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिनमें 13 रयाजान और 16 को मॉस्को के मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Conflict: गाजा में सैन्य कार्रवाई से पहले नागरिकों को दक्षिण की तरफ भेज रहा इस्राइल, बंधकों को लेकर बढ़ी चिंता

गनपाउडर वर्कशॉप में आग लगने से हुआ हादसा
बता दें कि रूसी आपातकाल मंत्रालय ने बताया कि फैक्ट्री में मौजूद गनपाउडर वर्कशॉप में आग लगने से धमाका हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे से शनिवार सुबह तक दो और शव निकाले गए। प्रशासन ने बताया कि तीन लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।

रियाजन क्षेत्र में सोमवार को शोक दिवस
घटना की जांच शुरू कर दी गई है और सोमवार को रियाजान क्षेत्र में शोक दिवस घोषित किया गया है। इस दिन झंडे झुके रहेंगे और सभी सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम रद्द रहेंगे। गौरतलब है कि इसी फैक्ट्री में अक्तूबर 2021 में भी एक बड़ा धमाका हुआ था, जिसमें 17 लोगों की जान गई थी।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: असीम मुनीर ने राष्ट्रपति जरदारी को हटाने की बात को किया खारिज, कहा- राजनीतिक अराजकता फैलाने की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed