सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Minister Jaishankar Indonesia Visit Addressed indian diaspora in jakarta

Indonesia: ‘PM ने लोगों के जीवन को आसान बनाया’, भारतीय प्रवासियों से जयशंकर ने कहा- भारत की छवि आप गढ़ते हैं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Jul 2023 02:41 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाना दिया है। 45 करोड़ लोगों कों बैंक में पैसा मिल रहा है। 15 करोड़ लोगों को घर मिला है। 45 करोड़ लोगों को नये जल कनेक्शन दिए गए हैं। 10 करोड़ लोगों को गैसोलीन दिया गया है। करोड़ों की संख्या में लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।

विज्ञापन
Foreign Minister Jaishankar Indonesia Visit Addressed indian diaspora in jakarta
S Jaishankar - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान जकार्ता में उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में भारत सरकार ने लोगों के जीवन को कठिन बनाने वाले नियमों को विनियमों को बदल दिया है। जयशंकर ने भारतीय प्रवासियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत की विकास कहानी में आप सभी भी भाग लें। उन्होंने प्रवासी भारतीयों से भारत में हो रहे बदलावों के बारे में बात की। 

Trending Videos

भारत सरकार ने लोगों के जीवन को आरामदायक बनाया
विदेश मंत्री जयशंकर ने बुधवार को कहा कि पिछले नौ सालों में भारत में कई अच्छे बदलाव हुए। इसी वजह से आज भारत व्यापार में आसानी मामले में 63 पायदान ऊपर आ गया है। भारत में नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों के जीवन को आसान बनाया है। भारत सरकार ने पिछले नौ सालों में जीवन को कठिन बनाने वाले नियमों को बदल दिया है। सरकार लोगों के जीवन को अरामदायक बना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाना दिया है। 45 करोड़ लोगों कों बैंक में पैसा मिल रहा है। 15 करोड़ लोगों को घर मिला है। 45 करोड़ लोगों को नये जल कनेक्शन दिए गए हैं। 10 करोड़ लोगों को गैसोलीन दिया गया है। करोड़ों की संख्या में लोगों को बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इसके साथ ही सरकार ने पासपोर्ट सेवाओं में भी सुधार किया है। भारत ने कोविड वैक्सीन का उत्पादन किया। भारत में तेजी से डिजिटलीकरण हो रहा है। भारत में जीवन जीने के ढंग में काफी सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच कई समानताएं
विदेश मंत्री ने भारत और इंडोनेशिया के बीच समानताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने लगभग एक ही समय में आजादी के लिए संघर्ष किया। दोनों देश कई परंपराएं, पुरातात्विक स्थल और कई सांस्कृतिक प्रथाओं को भी साझा करता है। आसियान देशों के इंडोनेशिया सबसे बड़ा देश है। इंडोनेशिया सांस्कृतिक प्रभाव वाली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज हम दोनों देशों का व्यापार 40 अरब अमेरिकी डॉलर के करीब पहुंच गया है।

जानिए किसे पीएम मोदी कहते हैं अमृत काल
भारतीय मूल के लोगों को उन्होंने कहा कि महिलाएं और देशवासी जब दुनिया में जाते हैं तो वह अपना जीवन स्वयं बनाते हैं। इसके साथ ही भारत की छवि भी गढ़ते हैं। आप ही इस रिश्ते के आधिकारिक संरक्षक हैं। दोनों देशों के मजबूत रिश्तों के असली मालिक आप ही हैं। भारत में आज एक ऐसा प्रधानमंत्री है, जो सिर्फ एक साल, सिर्फ एक कार्यकाल या एक सिर्फ दशक के बारे में नहीं सोचता बल्कि वह अगले 25 वर्षों के बारे में सोचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अमृत काल कहते हैं।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed