सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Iranian Foreign Minister Kamal Kharrazi dies after being seriously injured in US attack

West Asia Conflict: ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी की मौत, अमेरिकी हमले में गंभीर रूप से हुए थे जख्मी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Fri, 10 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी का निधन हवाई हमले में घायल होने के बाद हो गया। तेहरान स्थित उनके घर पर हुए हमले को हत्या की कोशिश बताया गया है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Former Iranian Foreign Minister Kamal Kharrazi dies after being seriously injured in US attack
सुप्रीम लीडर के सलाहकार कमाल खराजी का निधन - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह पिछले सप्ताह हुए अमेरिकी हवाई हमले में घायल हो गए थे। इस बात की पुष्टि ईरान के सरकारी टेलीविजन ने की है।

Trending Videos

हमले को हत्या की कोशिश बताया गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेहरान में उनके घर पर हमला हुआ था। इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईरानी मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में इसे एक 'हत्या की कोशिश' बताया गया है। खराजी ईरान की 'स्ट्रेटेजिक फॉरेन रिलेशंस काउंसिल' के अध्यक्ष हैं। यह संस्था सीधे देश के सर्वोच्च नेता को सलाह देती है और विदेश नीति से जुड़े बड़े फैसलों में अहम भूमिका निभाती है।यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इस्राइल के हमले लगातार पांचवें हफ्ते भी ईरान पर जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमाल खारजी का राजनीतिक जीवन

कमाल खराजी सुधारवादी राष्ट्रपति मोहम्मद खातामी के कार्यकाल में विदेश मंत्री रह चुके थे। इसके बाद उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के विदेश मामलों के सलाहकार के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


खराजी 2022 में दिए अपने एक बयान को लेकर भी चर्चा में रहे थे। उन्होंने अल जज़ीरा से बातचीत में कहा था कि ईरान के पास परमाणु बम बनाने की तकनीकी क्षमता है, हालांकि देश ने इसे बनाने का कोई फैसला नहीं लिया है। उनके इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान की मंशा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed