IPL 2025: '18 साल बाद सपना सच हुआ, ई साला कप नामदे', RCB की जीत पर माल्या बोले- विराट, क्रिस गेल, ABD का साथ..
18 साल से आईपीएल के खिताब का इंतजार कर रहे आरसीबी के प्रशंसकों के लिए आज का दिन एक त्योहार की तरह है। यहीं कारण है कि आज आरसीबी के इस जीत पर पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी अपनी खुशी जाहिर की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर माल्या ने लिखा कि आरसीबी के इस ऐतिहासिक जीत पर ढेरों बधाइयां, ई साला कप नामदे!!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की पहली जीत के बाद टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आरसीबी आखिरकार 18 साल बाद आईपीएल चैंपियन बन गई है।
विजय माल्या ने अपने पोस्ट में कहा कि पूरी आरसीबी टीम ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया। एक संतुलित टीम ने प्ले बोल्ड की भावना के साथ खेला और कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ ने भी बेहतरीन योगदान दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी को ढेरों बधाइयां! ई साला कप नामदे..
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कोहली की आरसीबी पहली बार बनी चैंपियन, ट्रॉफी जीतने वाली आठवीं टीम बनी, फाइनल में पंजाब को हराया
विराट कोहली को लेकर कही ये बात
एक अलग पोस्ट में विजय माल्या ने लिखा कि जब मैंने RCB की स्थापना की थी, तभी से यह मेरा सपना था कि आईपीएल की ट्रॉफी बेंगलुरु आए। मुझे युवा विराट कोहली को टीम में शामिल करने का सौभाग्य मिला, और यह बेहद खास बात है कि उन्होंने पूरे 18 साल टीम के साथ बिताए। उन्होंने आगे कहा, "मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को चुनने का सम्मान भी मिला, जो हमेशा RCB के इतिहास का हिस्सा रहेंगे।
माल्या ने टीम, कोचिंग स्टाफ को दिया धन्यवाद
इसके साथ ही माल्या ने टीम, कोचिंग स्टाफ और सभी फैन्स को धन्यवाद देते हुए कहा, "आखिरकार ट्रॉफी बेंगलुरु आ गई। इस सपने को साकार करने वाले सभी लोगों को बधाई और धन्यवाद। RCB के फैंस दुनिया के सबसे बेहतरीन फैंस हैं, और वे इस ट्रॉफी के हकदार थे।
आरसीबी ने जीता आईपीएल का खिताब
बता दें कि 18 साल बाद आईपीएल का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी।
कैसी रही बेंगलुरु की बल्लेबाजी
बात अगर इस मैच में बेंगलुरु की बल्लेबाजी की करें तो बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।
विराट ने दिखाया संयम, लेकिन...
इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने। जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025 Prize Money: आरसीबी पर हुई पैसों की बारिश, खिलाड़ियों पर भी बरसे रुपये, 14 साल के वैभव ने जीती कार
सीमित ओवर की हर ट्रॉफी जीती
कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम कई रिकॉर्ड है। कोहली भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने टी20 विश्व, वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसी आईसीसी के तीन खिताब जीते हैं। कोहली 2011 वनडे विश्व कप टीम का हिस्सा थे जिसने श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम का भी कोहली हिस्सा थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.