{"_id":"698c1c42d1a2526ede0da748","slug":"former-pakistani-pm-imran-khan-adiala-jail-salman-safdar-amicus-curiae-supreme-court-order-imran-health-update-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में कैसे कट रहे इमरान खान के दिन?: वकील ने की पूर्व पाकिस्तानी PM से मुलाकात, अब कोर्ट को सौंपेंगे रिपोर्ट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जेल में कैसे कट रहे इमरान खान के दिन?: वकील ने की पूर्व पाकिस्तानी PM से मुलाकात, अब कोर्ट को सौंपेंगे रिपोर्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: अमन तिवारी
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वकील सलमान सफदर ने अदियाला जेल में इमरान खान से मुलाकात की। कोर्ट ने उन्हें इमरान के रहने के हालात की जांच के लिए 'एमिकस क्यूरी' नियुक्त किया है। सफदर बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। मुलाकात को लेकर उन्होंने कोई भी जानकारी देने से माना करते हुए कहा इमरान खान स्वस्थ हैं।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में हैं। उनकी स्थिति जानने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश पर तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वकील सलमान सफदर को 'कोर्ट का दोस्त' (एमिकस क्यूरी) नियुक्त किया है। इस आदेश के बाद सलमान सफदर ने मंगलवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल जाकर इमरान खान से मुलाकात की।
तीन घंटे तक चली मुलाकात
डॉन के मुताबिक, यह मुलाकात करीब तीन घंटे तक चली। जेल से बाहर आने के बाद सफदर ने मीडिया को बताया कि इमरान खान ठीक हैं और स्वस्थ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मुलाकात के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दे सकते क्योंकि उन्हें अपनी रिपोर्ट सीधे कोर्ट को सौंपनी है। कोर्ट ने उन्हें बुधवार तक इमरान के रहने के हालात पर लिखित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में बदलाव: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी दालों को सूची से हटाया, समझिए क्या है इसके मायने
कोर्ट को देनी है रिपोर्ट
इससे पहले चीफ जस्टिस याह्या अफरीदी और जस्टिस शाहिद बिलाल हसन की बेंच ने पीटीआई नेता लतीफ खोसा की उस अर्जी को ठुकरा दिया था, जिसमें उन्होंने इमरान से तुरंत मिलने की मांग की थी। बेंच ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता। इसके बाद कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया और दोबारा शुरू हुई सुनवाई के दौरान, चीफ जस्टिस अफरीदी ने सलमान सफदर को एमिकस क्यूरी नियुक्त किया और उन्हें रिपोर्ट फाइल करने का निर्देश दिया।
सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल मंसूर उस्मान अवान ने बताया कि अगस्त 2023 में इमरान खान की सेहत और जेल के हालात पर एक रिपोर्ट दी गई थी। हालांकि, चीफ जस्टिस ने कहा कि वह रिपोर्ट अटक जेल से संबंधित थी। अब इमरान अदियाला जेल में हैं, इसलिए वहां के मौजूदा हालात की नई रिपोर्ट जरूरी है। कोर्ट ने साफ किया कि सलमान सफदर को इमरान से पूरी तरह मिलने दिया जाए और उन्हें जेल के बाहर इंतजार न कराया जाए। कोर्ट अब इस मामले पर 12 फरवरी को अगली सुनवाई करेगा।
पीटीआई ने लगाए थे आरोप
पीटीआई ने हाल ही में आरोप लगाया था कि इमरान खान के साथ जेल में बुरा बर्ताव हो रहा है। पार्टी का कहना है कि अस्पताल में इमरान का कोई गुप्त मेडिकल प्रोसीजर किया गया और उनके परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी गई। पीटीआई ने मांग की है कि इमरान को उनके डॉक्टरों, वकीलों और परिवार से मिलने की इजाजत दी जाए।
अन्य वीडियो-
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन