सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House drops reference to certain pulses in revised fact sheet on trade deal with India

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में बदलाव: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी दालों को सूची से हटाया, समझिए क्या है इसके मायने

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 11 Feb 2026 09:44 AM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में भारत और अमेरिके बीच हुए व्यापार समझौते में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। व्हाइट हाउस ने पहले शामिल कुछ दालों को संशोधित सूची से हटा दिया है। ऐसे में अब साफ नहीं कि भारत पर अमेरिकी दालों के आयात शुल्क में कोई कमी होगी या नहीं, जबकि अन्य कृषि और औद्योगिक उत्पादों पर छूट जारी रहेगी।

White House drops reference to certain pulses in revised fact sheet on trade deal with India
भारत अमेरिका व्यापार समझौता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दोनों देशों के बीच हुए इस व्यापार समझौते की एक महत्वपूर्ण सूचना में अब बदलाव किया है। पहले जारी तथ्य पत्र में कुछ दालों को शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें सूची से हटा दिया गया है। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर दिया गया। इसका मतलब है कि भारत पर अमेरिकी दालों के आयात शुल्क में बदलाव अभी स्पष्ट नहीं है। 

Trending Videos


बता दें कि व्हइट हाउस की ओर से जारी पहली तथ्य पत्र में में कहा गया था कि भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक सामानों और कुछ खाद्य और कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम करेगा या हटा देगा। इनमें खास तौर पर सूखे अनाज, लाल ज्वार, पेड़ के मेवे, फल और नट्स, कुछ दालें, सोयाबीन तेल, शराब और वाइन शामिल थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Politics: ट्रंप अपनी ही पार्टी के सांसदों से घिरे, चुनाव में धांधली की जांच में दखल पर कटघरे में राष्ट्रपति

अब समझिए बदलाव क्या हुआ?

ऐसे में अब व्हाइट हाउस ने अपनी पहला तथ्य पत्र का संशोधित कर दिया है। अब इसमें शामिल दालें को हटा दिया गया है। यानी अब यह साफ नहीं है कि भारत अमेरिकी दालों पर कोई शुल्क घटाएगा या नहीं।

ऐसे समझिए पूरा मामला
  • भारत और अमेरिका ने अंतरिम समझौते पर सहमति दी।

  • अमेरिका चाहता है कि भारत उसके सामान पर कम टैक्स लगाए, ताकि अमेरिका के उत्पाद आसानी से भारत में बिक सकें।

  • शुरू में व्हाइट हाउस ने कहा था कि दालें भी शामिल हैं।

  • अब यह बात बदल गई है, दालों का जिक्र तथ्य पत्र से हटा दिया गया।

  • भारत अमेरिका से बहुत सारा दाल आयात करता है।

  • अगर भारत पर टैक्स नहीं घटाएगा, तो अमेरिका के लिए दालों का निर्यात महंगा रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- India-US Trade Deal: भारत-यूएस व्यापार समझौता अंतिम दौर में, निवेश समेत कई मुद्दों को जल्द सुलझाने का लक्ष्य

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed