सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Former US Ambassador to India Ken Juster says India Stance on Trade Is More Proactive Than Ever Before

विदेश नीति से व्यापार नीति तक: मोदी के पीएम बनने के बाद भारत की नीतियों में बड़ा बदलाव, बोले पूर्व US राजदूत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 08:03 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व अमेरिकी राजदूत केन जस्टर के अनुसार भारत अब व्यापार और विदेश नीति में ज्यादा खुलापन दिखा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एशिया व पड़ोसी देशों से संबंध मजबूत कर रहा है, लेकिन RCEP व CPTPP जैसे बड़े समझौतों से अभी दूरी बनाए हुए है।

Former US Ambassador to India Ken Juster says India Stance on Trade Is More Proactive Than Ever Before
केन जस्टर, भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत केन जस्टर ने भारत की बदलती विदेश और व्यापार नीति को लेकर अहम बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि हाल के समय में भारत का रुख पहले के मुकाबले ज्यादा खुला और सक्रिय नजर आ रहा है। जस्टर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले दो कार्यकाल की तुलना में अब भारत व्यापार को लेकर ज्यादा खुलापन दिखा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत अब एशिया के देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। खासतौर पर पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका के साथ संबंध सुधारने पर ध्यान है।

Trending Videos

जस्टर ने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि इसके अलावा, भारत ASEAN देशों के साथ भी सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि भारत अभी तक किसी बड़े क्षेत्रीय फ्री ट्रेड समझौते में शामिल होने के लिए तैयार नहीं है। भारत पहले ही क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) से बाहर हो चुका है और CPTPP में शामिल होने के संकेत भी नहीं दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran: दुश्मन में दरार पड़ गई है, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देशवासियों की एकता की तारीफ की

विदेश नीति में नया आत्मविश्वास
पूर्व अमेरिकी राजदूत ने आगे कहा कि साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की विदेश नीति में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया के कई देशों के साथ ज्यादा आत्मविश्वास के साथ संबंध बना रहा है। विदेश नीति का दायरा पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा है। जस्टर ने यह भी कहा कि भारत खुद को एक सभ्यतागत शक्ति के रूप में देख रहा है, जो दुनिया में बड़ी भूमिका निभाना चाहता है।

ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'इस्राइल-लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान

समझिए क्या है इस बयान के मायने?
बता दें कि जस्टर का ये बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब भारत और अमेरिका व्यापार समझौते की दिशा में तेजी से बातचीत कर रहा है।  ऐसे में इन बयानों से यह संकेत मिलता है कि भारत अपनी वैश्विक भूमिका को मजबूत करना चाहता है। एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन साथ ही, वह अपने आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से फैसले ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed