सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy issues advisory for citizens travelling to Iran, gives this advice

West Asia Crisis: भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, दी यह सलाह

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Fri, 24 Apr 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्रीय तनाव और उड़ान अनिश्चितताओं के बीच भारतीय नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है। दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीयों से जल्द निर्धारित जमीनी सीमा मार्गों से, दूतावास के समन्वय में, सुरक्षित तरीके से देश छोड़ने को कहा है।

Indian Embassy issues advisory for citizens travelling to Iran, gives this advice
पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में जारी क्षेत्रीय तनाव और उड़ान सेवाओं पर असर को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए अहम यात्रा परामर्श जारी किया है। दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल ईरान की यात्रा न करें, चाहे वह हवाई मार्ग से हो या जमीनी रास्ते से।

Trending Videos

यात्रा करने से बचने की दी सलाह

दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि भारत और ईरान के बीच कुछ उड़ानों के शुरू होने की खबरें सामने आई हैं, लेकिन क्षेत्रीय हालात के कारण एयरस्पेस प्रतिबंध और परिचालन अनिश्चितताएं अभी भी बनी हुई हैं। इसका असर ईरान आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पड़ रहा है। ऐसे में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान में मौजूद नागरिक देश छोड़े

भारतीय दूतावास ने यह भी दोहराया कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक जल्द से जल्द देश छोड़ने की प्रक्रिया शुरू करें। दूतावास ने कहा कि वहां रह रहे भारतीय नागरिक केवल निर्धारित जमीनी सीमा मार्गों से ही बाहर निकलें और यह पूरी प्रक्रिया दूतावास के समन्वय में करें, ताकि सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की जा सके।


एडवाइजरी में कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए किसी भी तरह की यात्रा योजना बनाने से पहले भारतीय नागरिक सतर्क रहें और दूतावास द्वारा जारी ताजा निर्देशों का पालन करें। किसी भी सहायता, जानकारी या मार्गदर्शन के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed