सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   US Donald Trump gold card visa starting at USD 1 million granted to just 1 person so far Lutnick says

क्या फेल हो गया ट्रंप का गोल्ड कार्ड वीजा प्लान?: भारी कमाई के दावे, लेकिन अब तक सिर्फ एक को मिली मंजूरी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Shubham Kumar Updated Fri, 24 Apr 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गोल्ड कार्ड वीजा प्लान अब सवालों में है। दावा था कि यह अरबों डॉलर की कमाई करेगा, लेकिन अब तक केवल एक व्यक्ति को ही मंजूरी मिली है। वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक के मुताबिक सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। ऐसे में एक मिलियन डॉलर निवेश वाले इस कार्यक्रम की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी दिख रही है।

US Donald Trump gold card visa starting at USD 1 million granted to just 1 person so far Lutnick says
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : एक्स@whitehouse
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की तरफ से शुरू किए गए नए गोल्ड कार्ड वीजा कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक केवल एक व्यक्ति को ही मंजूरी दी गई है, जबकि कई आवेदन अभी जांच के दौर में हैं। बता दें कि इस योजना में कोई विदेशी नागरिक कम से कम 1 मिलियन डॉलर (करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा) देकर अमेरिका में रहने और काम करने का अधिकार पा सकता है। इसके अलावा 15000 डॉलर की अतिरिक्त फीस भी लगती है, ताकि आवेदकों की सख्त जांच की जा सके।

Trending Videos

यह योजना पहले से चल रहे EB-5 वीजा कार्यक्रम की जगह लाने के लिए बनाई गई है, जिसमें निवेश के बदले वीजा दिया जाता था। ट्रंप ने इस योजना को ग्रीन कार्ड का एडवांस वर्जन बताया था और दावा किया था कि इससे विदेशी निवेश और प्रतिभा को अमेरिका लाया जाएगा। उन्होंने पहले इसे 5 मिलियन डॉलर तक का विकल्प भी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: 'इस्राइल-लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान

अरबों डॉलरों की कमाई की योजना फेल
इस योजना की शुरुआत के साथ ही ट्रंप प्रशासन ने कई सारे दावे किए। बताया गया कि इस योजना से अरबों डॉलर की कमाई हो सकती है, लेकिन अब तक वास्तविक मंजूरी सिर्फ एक ही व्यक्ति को मिली है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सैकड़ों लोग आवेदन प्रक्रिया में हैं। सरकार ने यह भी कहा है कि यह पैसा कैसे खर्च होगा, इसका फैसला बाद में प्रशासन करेगा और इसका उद्देश्य अमेरिका के हित में विकास करना होगा।


कंपनियां भी कर सकती है स्पॉन्सर
इतना ही नहीं इस योजना में कंपनियां भी 2 मिलियन डॉलर देकर विदेशी कर्मचारियों को स्पॉन्सर कर सकती हैं, साथ ही हर साल 1% मेंटेनेंस फीस भी देनी होगी। इसके लिए एक खास वेबसाइट भी बनाई गई है, जिसमें 'अमेरिका में जीवन के द्वार खोलें' लिखा है और ट्रंप की तस्वीर, अमेरिकी प्रतीक और गोल्ड कार्ड का डिजाइन दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें:- FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को होंगे हस्ताक्षर, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन का बड़ा एलान

प्लेटिनम कार्ड भी प्रस्तावित
इसके साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि एक और महंगा विकल्प प्लेटिनम कार्ड भी प्रस्तावित है, जिसमें 5 मिलियन डॉलर में 270 दिन तक अमेरिका में रहने और कुछ टैक्स छूट जैसे फायदे मिल सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया के कई देश पहले से ऐसे गोल्डन वीजा कार्यक्रम चलाते हैं, जिनमें यूके, स्पेन, ग्रीस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed