सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   iran supreme leader mojtaba khamenei hails his country unity in tough time slam usa enemy is fractured

Iran: 'दुश्मन में दरार पड़ गई है', ईरान के सर्वोच्च नेता ने देशवासियों से चौकन्ना रहने की अपील क्यों की?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 24 Apr 2026 07:47 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने आरोप लगाया कि दुश्मन का मीडिया ईरान के लोगों की भावनाओं को भड़काने में जुटा है। उन्होंने लोगों से इस खतरे के प्रति सावधान रहने की अपील की और लोगों से एकजुट रहने को कहा। 

iran supreme leader mojtaba khamenei hails his country unity in tough time slam usa enemy is fractured
मोजतबा खामेनेई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई ने ईरानी जनता की मजबूत एकता की तारीफ करते हुए कहा कि इसने दुश्मन को बड़ा झटका दिया है। खामेनेई ने राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने का भी आह्वान किया और साथ ही लोगों को चौकन्ना रहने को भी कहा। 
Trending Videos


सर्वोच्च नेता ने ईरान के लोगों के लिए जारी किया संदेश
सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में मोजतबा खामेनेई ने लिखा, 'देशवासियों के बीच एकता के चलते दुश्मन में दरार आ गई है।' खामेनेई ने आरोप लगाया कि दुश्मन के मीडिया अभियान, ईरानी लोगों को भड़काने और राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने चेताया कि हमारी लापरवाही इस नापाक इरादे को सफल न होने दे। खामेनेई ने साफ किया कि देश के नेतृत्व में कोई विभाजन नहीं है और उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि ईरान के कट्टरपंथियों और उदारवादियों के बीच मतभेद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मोजतबा खामेनेई का संदेश ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है, जब ईरान को कई तरह के दबावों का सामना करना पड़ रहा है। जिनमें अमेरिका, इस्राइल और उनके सहयोगी पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध, धमकियां और दुष्प्रचार शामिल हैं। इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन भी इस बात पर जोर दे चुके हैं कि देश के नेतृत्व में कोई विभाज नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी ईरानी क्रांतिकारी एकजुट हैं और सर्वोच्च नेता के साथ पूरी तरह से एकजुट हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में कलह होने का दावा किया था
ईरान की तरफ से ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह चल रही है। ईरान के साथ दूसरे राउंड की बातचीत के समय भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने यही दावा किया था कि ईरान का राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व एकराय नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed